बाथरूम में नहा रही 4 लड़कियों के बनाए अश्लील वीडियो, रायपुर पुलिस ने एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार, तीन मोबाइल फोन जप्त
Obscene videos of 4 girls bathing in a bathroom were recorded; Raipur police have arrested 3 accused—including one minor—and seized three mobile phones.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिलाओं और युवतियों की निजता से खिलवाड़ करने का गंभीर मामला सामने आया है. गोलबाजार थाना क्षेत्र में बाथरुम में नहाने के दौरान चोरी-छिपे वीडियो बनाने और उन्हें दूसरे लोगों के मोबाइल पर भेजने का खुलासा हुआ है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता के अलावा मोहल्ले की तीन अन्य लड़कियों के भी प्राइवेट वीडियो बनाए गए थे. पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया.
बाथरुम में नहाते समय चोरी-छिपे बनाया वीडियो
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने गोलबाजार थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसके घर के बाथरूम में नहाते समय मोहल्ले के एक नाबालिग लड़के ने कथित रूप से चोरी-छिपे वीडियो बनाया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता को शक हुआ. इसके बाद उसने नाबालिग के दोस्त लक्की तंगील का मोबाइल फोन चेक किया. मोबाइल की जांच करने पर पीड़िता के निजी वीडियो के साथ मोहल्ले की तीन अन्य लड़कियों के भी नहाते समय बनाए गए वीडियो मिलने की बात सामने आई.
दोस्तों को भी भेजे गए थे वीडियो
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नाबालिग लड़के ने चोरी-छिपे बनाए गए वीडियो अपने दोस्तों कृष्णा लंगोटे और लक्की तंगील को भेजे थे. पुलिस ने जांच शुरू की. यह मामला महिलाओं की निजता के उल्लंघन और उनकी अनुमति के बिना निजी वीडियो बनाने तथा साझा करने से संबंधित है.
24 घंटे के भीतर पुलिस ने की कार्रवाई
शिकायत मिलने के बाद गोलबाजार थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 150/2026 दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66E के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की. इसके बाद पुलिस टीम ने नाबालिग और उसके दोनों साथियों की तलाश शुरू की. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ लिया.
आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों और नाबालिग के कब्जे से कुल तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इन मोबाइल फोन को मामले में सबूत के रूप में जब्त किया गया है. पुलिस वीडियो बनाने और साझा करने से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है. डिजिटल सबूतों के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वीडियो किन लोगों तक पहुंचाए गए थे.
गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान
पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
कृष्णा लंगोटे पिता स्व किरण लंगोटे उम्र 19 साल निवासी रोहिणी मंदिर के पास, बांसटाल, शास्त्री मार्केट, थाना गोलबाजार, रायपुर
लक्की तंगील पिता स्व मुकेश तंगील उम्र 21 साल निवासी शीतला मंदिर के सामने, शास्त्री मार्केट मुर्गी दुकान के पास, बांसटाल, थाना गोलबाजार, रायपुर
इसके अलावा एक नाबालिग बालक के खिलाफ किशोर न्याय कानून के प्रावधानों के मुताबिक कार्रवाई की गई है.
दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल
पुलिस ने दोनों बालिग आरोपियों के खिलाफ जरुरी कानूनी कार्रवाई की है. उनके विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई और उन्हें जेल भेजा गया है. वहीं, नाबालिग के मामले में निर्धारित किशोर न्याय प्रक्रिया अपनाई गई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



