धान चोरी के शक में रस्सी से बांधकर बेरहमी से बुजुर्ग की पीट-पीटकर ले ली जान, मुख्य आरोपी समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

On suspicion of stealing paddy, an old man was tied with a rope and brutally beaten to death, police arrested 3 accused including the main accused

धान चोरी के शक में रस्सी से बांधकर बेरहमी से बुजुर्ग की पीट-पीटकर ले ली जान, मुख्य आरोपी समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली में 50 साल के पंचराम सारथी की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी वीरेंद्र सिंह सिदार और उसके पड़ोसी अजय प्रधान और अशोक प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली  जानकारी के मुताबिक 22 दिसंबर के सुबह चक्रधरनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूमरपाली में एक ग्रामीण को कुछ लोगों के द्वारा मारपीट की खबर मिली. खबर पर चक्रधरनगर पुलिस मौके पर पहुंची. मारपीट से ग्राम बनोरा निवासी पंचराम सारथी उर्फ बुटू उम्र 50 साल की मौत हुई थी. चक्रधरनगर पुलिस ने कार्रवाई करते 3 संदेहियों को हिरासत में लिया.
पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी वीरेंद्र सिदार और वीरेंद्र सिंह सिदार उम्र 50 साल), अजय प्रधान उम्र 42 साल) और अशोक प्रधान उम्र 44 साल) ने अपना जुर्म कबूल किया.
आरोपियों ने बताया कि पंचराम को रात करीब 2 बजे वीरेन्द्र के घर में घुसा था. जिसे वीरेंद्र सिंग जो वही पर सोया हुआ था. वो जाग गया और उसे पकड़ लिया. इसके बाद पकड़कर अपने पड़ोसियों के साथ मिलकर प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया और डंडों व मुक्कों से पिटाई की. जिससे उसकी मौत हो गई.
मृतक के बेटे अर्जुन सारथी उम्र 17 साल के रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 574/2024 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस कायम किया गया. कत्ल के आरोप में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है. पुलिस जांच में में मिले सबूतों के आधार पर आगे कार्रवाई करेगी.
इस मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार सारथी, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, संजय तिवारी और आरक्षक अभय यादव, रंजीत भगत ने अहम भूमिका निभाई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI