PHE ठेकेदार ने दी आत्मदाह की धमकी, कमीशन की मांग-ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप, उप अभियंता को नोटिस जारी, जांच शुरु

PHE contractor threatens self-immolation, alleges serious commission demands, blackmail, and mental harassment; notice issued to deputy engineer; investigation begins

PHE ठेकेदार ने दी आत्मदाह की धमकी, कमीशन की मांग-ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप, उप अभियंता को नोटिस जारी, जांच शुरु

बिलासपुर : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) खण्ड अम्बिकापुर में कार्यरत एक ठेकेदार द्वारा भुगतान में विलंब को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्मदाह की चेतावनी दिए जाने का मामला सामने आया है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक ठेकेदार रजनीकांत ने 27 मार्च को विभाग को दिए गए पत्र में आरोप लगाया है कि जल जीवन मिशन अंतर्गत किए गए कार्यों का भुगतान लंबे समय से पेंडिंग है. उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर देयक तैयार करने में अग्रिम कमीशन की मांग, ब्लैकमेलिंग एवं मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं.
ठेकेदार का कहना है कि करीब 65 लाख रुपये के कार्य के एवज में अब तक सिर्फ 22 लाख रुपये का ही भुगतान किया गया है. जबकि बाकी रकम एक साल से पेंडिंग है.
पत्र में ठेकेदार ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया. तो वे 30 मार्च को दोपहर 1 बजे PHE कार्यालय के सामने आत्मदाह करेंगे.
इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खण्ड अम्बिकापुर ने संबंधित उप अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समय-सीमा में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मिले जवाब के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB