फिंगेश्वर पुलिस ने गांजा के मामले में इण्ड टू इण्ड कार्यवाही कर आरोपी मनोज उर्फ श्याम सुन्दर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Phingeshwar police took end to end action in the ganja case and arrested the accused Manoj alias Shyam Sundar and sent him behind bars
गरियाबंद/फिंगेश्वर : नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है. अवैध गांजा के मामले में घटना स्थल में गिरफ्तार 2 आरोपी को छोड़कर 2 और आरोपियों के खिलाफ इण्ड टू इण्ड र्कावाही करते हुए मामले में अब तक 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना फिंगेश्वर के पूर्व के अपराध क्रमांक 185/2025 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में घटना दिनांक को मुखबीर के निशानदेही पर नाम खेलावन ध्रुव पिता संतोष ध्रुव उम्र 30 साल साकिन वार्ड नंबर 15 गोबरा नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर और मोटर सायकल के पीछे बैठे व्यक्ति आरोपी राजेश भोई पिता राजू भोई उम्र 22 साकिन वार्ड नंबर 15 गोबरा नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर को 7.544 किलो ग्राम गांजा मादक पदार्थ, एक प्लेटिना मोटर सायकल, 2 मोबाइल फोन के साथ कार्यवाही करते हुए 01.) खेलावन ध्रुव पिता संतोष ध्रुव उम्र 30 साल 02.) राजेश भोई पिता राजू भोई उम्र 22 साल साकिनान गोबरा नवापारा थाना गोबरा नवापारा के खिलाफ अपराध धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट का जुर्म दर्ज कर अदालत के हुक्म पर जेल भेजा गया था.
इस मामले की जांच के दौरान आरोपी खेलावन ध्रुव और राजेश भोई से जुर्म के बारे में पुछताछ करने पर सहयोगी आरोपी राजू सोनी उर्फ ज्ञानी सोनी का नाम बताया था. जिसका पता तलाश जारी था. इस मामले में पुछताछ के दौरान इण्ड टू इण्ड कार्यवाही करते हुए मामले में तीसरे आरोपी राजू सोनी उर्फ ज्ञानी सोनी पिता स्व चंदू सोनी उम्र 51 साल साकिनान गोबरा नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर छग को भी गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया था.
इस मामले की बारीकी से जांच के दौरान इण्ड टू इण्ड कार्यवाही लगातार जारी रही. जांच के दौरान मुखबीर और साइबर सेल की मदद से गांजा सप्लाई कराने वाले मुख्य सरगना मनोज उर्फ श्याम सुंदर सतनामी पिता रामस्वरुप सतनामी उम्र 45 साल साकिन गोबरा नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर छग को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर पूर्व में गिरफ्तार आरोपियो के जरिए गांजा का सप्लाई कराकर शहर और आसपास के इलाकों मे बेचना कबूल किया. आरोपी मनोज उर्फ श्याम सुंदर सतनामी के खिलाफ पुख्ता सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
मनोज उर्फ श्याम सुंदर सतनामी पिता रामस्वरुप सतनामी उम्र 45 साल साकिन गोबरा नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर छ.ग.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



