सतनामी समाज के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी और भड़काऊ पोस्ट करने वाले आरोपी सागर को पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार, मोबाइल जप्त
Police arrested Sagar from Nagpur for posting derogatory comments and inflammatory posts against the Satnami community, and seized his mobile phone.
कबीरधाम : इंस्टाग्राम में सतनामी समाज के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी और भड़काऊ पोस्ट करने वाले आरोपी सागर को कबीरधाम पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना लोहारा में ग्राम भिभौरी निवासी आवेदिका ने बताया कि मोबाइल धारक 7058432636 ने उनकी इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड लेकर सतनामी समाज के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी की है और उनके फोटो पर अश्लील शब्द लिखकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध क्रमांक 209/25 धारा 296, 299, 352 बीएनएस तथा 65 आईटी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया.
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी स. लोहारा निरीक्षक मनीष मिश्रा द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए फौरन एक टीम गठित की गई.
टीम द्वारा तकनीकी जानकारी, मोबाइल लोकेशन और लगातार खोजबीन के आधार पर आरोपी सागर बारा पात्रे पिता रामचंद्र बारा पात्रे उम्र 35 साल निवासी लकड़गंज, नागपुर को उसके सकुनत से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने आवेदिका की इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड लेकर समाज विशेष के खिलाफ टिप्पणी करने तथा आवेदिका के फोटो पर अशोभनीय शब्द लिखकर अपलोड करना कबूल किया. आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जप्त किया गया. आरोपी को विधिसंगत धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत कबीरधाम में पेश किया गया. इस कार्रवाई में एएसआई आशीष सिंह और प्रधान आरक्षक 381 शमशेर अली का अहम योगदान रहा.
आरोपी
सागर बारा पात्रे पिता रामचंद्र बारा पात्रे, उम्र 35 साल निवासी लकड़गंज, नागपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



