चोरी के आरोप में पूर्व में बर्खास्त हो चुकी 9 महीने की गर्भवती महिला हेड कांस्टेबल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब जेल में होगा बच्चे का जन्म!
Police arrested a 9-month pregnant female head constable who had previously been dismissed for theft; she will now deliver her baby in jail!
दुर्ग : मोहन नगर थाना क्षेत्र में चोरी के एक गंभीर मामले में जब्त सोने की ज्वेलरी का गबन करने के आरोप में बर्खास्त महिला प्रधान आरक्षक मोनिका सोनी गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला आरक्षक के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले दुर्ग की मोहन नगर पुलिस ने चोरी के एक मामले में करीब 79 ग्राम सोने की ज्वेलरी जब्त कर आरक्षक विवेचक मोनीका गुप्ता की अभिरक्षा में रखवाई गई थी. लेकिन कुछ समय बाद यह ज्वेलरी गायब पाई गई.
जांच के दौरान थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों के आधार पर शक महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता पर गया. पुख्ता सबूत मिलने के बाद उसके खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच की गई. तो यह साफ हुआ कि सोने के जेवरों का गबन मोनिका गुप्ता ने ही किया था. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
बता दें कि मोनिका गुप्ता पहले भी विवादों में रह चुकी है. पुलिस विभाग ने विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया था. जांच में साबित हुआ था कि उसने एक व्यक्ति से उसकी बेटी को नौकरी दिलाने के नाम पर अवैध तरीके से रकम ली और अपने पद का दुरुपयोग किया. आरोप पत्र दिए जाने और अंतिम स्मरण पत्र जारी होने के बावजूद उसने अपना पक्ष पेश नहीं किया. सबूतों के आधार पर उसके कृत्य को गंभीर कदाचार मानते हुए पुलिस सेवा के लिए अयोग्य घोषित किया गया था. अब सोने के जेवर के चोरी का आरोप सिद्ध होने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



