शराब के नशे में रिश्तों का खून, टॉवेल को लेकर हुए विवाद में सगे बड़े भाई की ईंट से वार कर बेरहमी से हत्या, आरोपी झंगलराम गिरफ्तार

Relationships ruined due to alcohol intoxication, elder brother brutally murdered by hitting with a brick in a dispute over towel, accused Jhangalram arrested

शराब के नशे में रिश्तों का खून, टॉवेल को लेकर हुए विवाद में सगे बड़े भाई की ईंट से वार कर बेरहमी से हत्या, आरोपी झंगलराम गिरफ्तार

बिलासपुर : कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी के सूर्यवंशी पारा में पारिवारिक विवाद ने दिल दहला देने वाली घटना का रुप ले लिया. जब एक छोटे भाई ने मामूली बात पर गुस्से में आकर अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी. विवाद की वजह सिर्फ एक टॉवेल बताई जा रही है
मिली जानकारी के मुताबिक भाटापारा निवासी मंगलीराम सूर्यवंशी और उसका छोटा भाई झंगलराम सूर्यवंशी उम्र 55 साल आपस में टॉवेल को लेकर विवाद कर रहे थे. दोनों भाई शराब के नशे में थे. और बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने पास में रखी ईंटें एक-दूसरे पर फेंकनी शुरु कर दी. इसी दौरान एक ईंट सीधे मंगलीराम के सीने में लगी. जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा. परिजनों ने उसे कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
कोटा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलीराम शराब के नशे में था और टॉवेल को लेकर अपने छोटे भाई से झगड़ रहा था. लोगों ने बीच-बचाव किया तो वह कुछ समय के लिए शांत हो गया. लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से आकर विवाद करने लगा और घटना हो गई.
पुलिस ने आरोपी झंगलराम के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार लिया है. मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. गांव में इस घटना को लेकर लोग हैरान हैं कि एक मामूली सी बात ने एक परिवार को इस कदर तोड़ दिया.
यह दुखद घटना समाज को चेतावनी देती है कि शराब न सिर्फ इंसान की सोचने-समझने की ताकत छीनती है. बल्कि कभी-कभी अपनों का ही जिंदगी भी छीन लेती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB