हथियार लहराकर धमकी देते रील बनाने वाले गुंडों की पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी, सात गिरफ्तार, पिस्तौल-रिवॉल्वर-एयरगन-बुलेट वाहन और चाकू जब्त*

Police have taken down the thugs who made reels of threatening people with weapons; seven arrested, pistols, revolvers, airguns, bullets, vehicles, and knives seized.

हथियार लहराकर धमकी देते रील बनाने वाले गुंडों की पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी, सात गिरफ्तार, पिस्तौल-रिवॉल्वर-एयरगन-बुलेट वाहन और चाकू जब्त*

बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर बार-बार रील बनाकर हथियार लहराने, धमकी देने और लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपियों लुट्टू पांडेय, शिवम मिश्रा, लक्की यादव, शैलेश चौबे और शंभू यादव को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से एक रिवॉल्वर, एक एयर गन, एक चाकू, एक बेसबॉल स्टिक और लुट्टू पांडेय की एक बुलेट जप्त की गई है.
ये सभी आरोपी सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर, धमकी देने और लोगों में दहशत फैलाने जैसी वीडियो बार-बार डाल रहे थे. ऐसे रील डालकर इनका मकसद अपना अपराधी चरित्र स्थापित करना और आम लोगों के बीच डर का माहौल बनाना था. जिससे समाज में असुरक्षा की भावना पैदा हो.
बिलासपुर पुलिस इन आरोपियों को लगातार ट्रैक कर रही थी. पुलिस के दायरे से बाहर रहने के लिए ये लोग उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, बनारस और इलाहाबाद जैसे शहरों में छिपते हुए बार-बार अपनी लोकेशन बदलते रहे. बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम स्थानीय एवं तकनीकी इनपुट के आधार पर इनकी गतिविधियों पर नज़र रख रही थी. पुलिस टीम ने बनारस से ट्रैक करते हुए रतनपुर क्षेत्र के पास घेराबंदी की. जहां से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
आरोपी लुट्टू पांडेय उर्फ रितेश, लक्की यादव, शंभू यादव एवं शिवम मिश्रा आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाश हैं. आरोपियों के खिलाफ कई संगीन जुर्म दर्ज हैं और नीचे उल्लिखित अपराधों में उनकी गिरफ्तारी की गई है, जिनमें
अप.क्र. 1100/2025 धारा 296, 331, 324(4), 351(2), 191(2) बीएनएस,
अप.क्र. 1199/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5), 49, 111 बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट,
और अप.क्र. 1227/2025 धारा 21, 22, 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट शामिल हैं.
इन मामले में आरोपियों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करना, चाकू से हमला करना, नशे के कारोबार में संलिप्त रहना एवं संगठित तरीके से दहशत फैलाने जैसी गतिविधियाँ की गई थीं.
बिलासपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके कब्जे से जब्त हथियारों को विधिवत जप्त किया गया है. आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धारा जोड़कर कार्रवाई की जा रही है. और उनके परिजनों एवं गिरोह के अन्य सदस्यों द्वारा अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर जप्ती की कार्यवाही की जाएगी. इन बदमाशों के आपराधिक गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है और उन्हें भी कानून के दायरे में लाया जाएगा.

इधर एक और पिस्तौल के साथ दो अन्य आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ा
अवैध हथियार और बदमाशों पर की जा रही कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए अभी कुछ समय पहले ही थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक और पिस्तौल जप्त की गई है. लुट्टू पांडेय से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तत्परता से दबिश दी. जहाँ उसके बताए मुताबिक यह पिस्तौल उसके एक अन्य साथी अविनाश बोरकर उर्फ दद्दू और सुमित महाजन के कब्जे से बरामद की गई.
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ थाना सिविल लाइन क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर जरुरी वैधानिक कार्यवाही शुरु की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t