एपस्टीन फाइल में केंद्रीय मंत्री का नाम आने पर सियासत गरम, राजनांदगांव-कोंडागांव-धमतरी में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, फूंका पुतला
Political heat rises after Union Minister's name appears in Epstein files, Mahila Congress protests in Rajnandgaon, Kondagaon, and Dhamtari, burning effigies
धमतरी : शहर के गांधी मैदान में शनिवार को राजनीतिक माहौल उस वक्त गरमा गया. जब महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी तादाद में इकठ्ठा होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन पर उतर आईं. ‘एपस्टीन फाइल्स’ को लेकर सरकार से जवाब मांगते हुए कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की.
गांधी मैदान धमतरी में महिला कांग्रेस के पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओ ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका. प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, अम्बिका सिन्हा ने किया.
महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ‘एपस्टीन फाइल्स’ में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आया हैं. जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री को देश की संप्रभुता और अस्मिता के सवाल पर स्पष्ट रुख रखना चाहिए.
उन्होंने आरोप लगाया कि अगर मंत्रिमंडल के किसी सदस्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी विवादित दस्तावेज में आता है. तो सरकार को देश के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. आगे कहा कि भारत अपनी संप्रभुता के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ स्वीकार नहीं करेगा. महिला कांग्रेस भाजपा के हर कथित कुर्कृत्य का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एपस्टीन फाइल डील पर जवाब दो जैसे नारे लगाए.
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व महापौर विजय देवांगन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अंबिका सिन्हा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आकाश गोलछा, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, जिला सचिव विक्रांत पवार, पार्षद सुमन मेश्राम, वीणा देवांगन, राकेश मौर्या, शैलेंद्र दीवान, गीतराम सिन्हा, देवेंद्र देवांगन, सूरज पासवान, जित्तू साहू, हीना ध्रुव, सबीना खान, वतंजलि गोस्वामी, अविनाश मारोठे, योगेश्वर साहू, यशनारायण दुबे, मानिक साहू, मोहम्मद सलीम तिगाला, नमन बंजारे, रुद्रा साहू सहित बड़ी तादाद मे कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
राजनांदगांव/ कोंडागांव एपस्टीन फाइल में केंद्रीय मंत्री का नाम आने पर विरोध
राजनांदगांव/ कोंडागांव : अमेरीकी अदालत के जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों के सार्वजनिक करने के बाद पूरी दुनिया में बवाल मचा हुआ है.एपस्टीन फाइल में दुनिया के मशहूर हस्तियों के नाम हैं.जिसे लेकर कई देशों में हंगामा हो रहा है. इसी कड़ी में एपस्टीन फाइल में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का भी नाम सामने आया है. केंद्रीय मंत्री का नाम एपस्टीन फाइल में आने के बाद राजनांदगांव में महिला कांग्रेस ने इसे लेकर विरोध दर्ज किया.
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का फूंका पुतला
एपस्टीन फाइल मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस भवन के पास केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का पुतला दहन किया. कांग्रेस ने केंद्र सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है. मामले को लेकर पूर्व महापौर हेमा देशमुख ने कहा है कि एपस्टिन फाइल में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम लगातार आने के बाद भी अब तक केंद्र सरकार उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है.
इस मामले ने भारत की छवि पूरे देश में खराब हुई है. इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए कांग्रेस हर स्तर पर ऐसे गलत कामों का विरोध करते रहेगी -हेमा देशमुख, पूर्व महापौर
कांग्रेसियों का कहना है कि पूरा मामला महिला के सम्मान के साथ जुड़ा हुआ है. वहीं देश के सम्मान की भी बात है. कांग्रेसियों ने बीजेपी नेताओं के नाम गिनाते हुए कहा कि एपस्टीन फाइल्स में एक दो नहीं सैकड़ों बार बीजेपी और उनके नेताओं का नाम आना शर्मनाक है. इस मामले को लेकर के देश की छवि वैश्विक स्तर पर खराब हुई है.
कोंडागांव में भी महिलाओं का प्रदर्शन
एपस्टीन फाइल को लेकर उठे अंतरराष्ट्रीय विवाद के बीच कोंडागांव में महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. कोंडागांव शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमा देवांगन के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से रैली निकाली गई, जो नारेबाजी करते हुए पुराने बस स्टैंड पहुंची. यहां कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



