स्वास्थ्य सेवा में बड़े बदलाव की तैयारी, छत्तीसगढ़ के सभी प्राइवेट अस्पतालों में सरकारी रेट पर होंगी एक्सरे, सीटी स्कैन समेत कई जांच

Preparations for major changes in healthcare; X-rays, CT scans and other tests will be conducted at government rates in all private hospitals in Chhattisgarh.

स्वास्थ्य सेवा में बड़े बदलाव की तैयारी, छत्तीसगढ़ के सभी प्राइवेट अस्पतालों में सरकारी रेट पर होंगी एक्सरे, सीटी स्कैन समेत कई जांच

रायपुर : छत्तीसगढ़ के लोगों को राहत देने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में सभी तरह की चिकित्सा जांच- जैसे ब्लड टेस्ट, सीटी-स्कैन, एमआरआई आदि की कीमतें एक समान करने की तैयारी कर रही है. ताकि मरीजों को राहत मिल सके.
अभी फिलहाल राज्य में सरकारी अस्पतालों में कुछ जांच मुफ्त या बहुत कम दर पर होती है. लेकिन सरकारी अस्पतालों में जरुरी मशीनें बंद होने से मरीजों को निजी अस्पतालों या लैब में जाना पड़ता है. इससे मरीजों को अस्पतालों के भारी बिल का बोझ झेलना पड़ता है. जहां वही जांच 5 से 10 गुना महंगी हो जाती है. 
इस योजना को शुरु होने के बाद प्रदेश के किसी भी अस्पताल में मरीज अपनी जांच आसानी से करवा सकेगा. सभी तरह की प्रमुख जांच के लिए एक मानकीकृत दर तय की जाएगी. जिससे मरीज को सरकारी अस्पतालों में जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी वह अपने आसपास के किसी भी प्राइवेट अस्पताल या लैब में जाकर जांच करवा सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB