छत्तीसगढ़ की लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, संचालक अंकित पटेल और दलाल संतोष दास गिरफ्तार
Prostitution racket busted in a Chhattisgarh lodge, police took major action, operator Ankit Patel and broker Santosh Das arrested
महासमुंद/सरायपाली : महासमुंद जिला में सरायपाली में NH 53 हाईवे के किनारे होटल जय पैलेस में देह व्यापार संचालित होने की खबर पर पुलिस ने आधी रात को दबिश दी. इस कार्रवाई में लॉज संचालक अंकित पटेल और उसके सहयोगी संतोष दास को गिरफ्तार किया गया है. दोनों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को इस रैकेट की जानकारी एक पीड़ित महिला से मिली. जिसने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी. महिला की शिकायत पर पुलिस टीम ने फौरन होटल में छापा मारा और पीड़ित महिला को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद होटल संचालक अंकित पटेल पिता जयप्रकाश पटेल निवासी केना को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया.
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच की. तो इसमें शामिल एक दलाल संतोष दास का भी नाम सामने आया. पुलिस ने तफ्तीश के बाद सुबह उसे भी गिरफ्तार कर लिया.
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक यह लॉज लंबे समय से देह व्यापार का अड्डा बना हुआ था. पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसमें और कौन-कौन शामिल है. सरायपाली पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है और होटल से बरामद दस्तावेजों और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
मालूम हो कि कई दिनों पुलिस ने पहचान पत्र बदलकर, कई अपराधियो में शामिल रहे फर्जी पहचान पत्र के सहारे होटल लॉज में रह रहे लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने अनैतिक कार्यो पर रोक लगाने लॉज होटलों धर्मशाला में मुसाफिर रजिस्टर का भी पुलिस द्वारा समय-समय पर निरीक्षण करने की मांग शहर की जनता द्वारा की जा रही है. देह व्यापार का भंडा फोड़ कर मामले में एक होटल संचालक को गिरफ्तार करने के बाद शहर के कई होटलों में दहशत का भी बना हुआ माहौल है.
Sdop पुलिस ललिता मेहेर ने बताया की शहर के भीतर और बाहर के होटल लॉज ढाबा धर्मशाला की समय समय पर जांच कार्यवाही करते हैं, मुखबिर से भी सूचना प्राप्त कर नियमानुसार कार्यवाही की जाती है और आगे भी जांच कार्यवाही जारी रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



