राजधानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, तीन आरोपी गिरफ्तार, इधर दुर्ग में सेक्स रैकेट का खुलासा, 3 महिलाओं समेत 5 अरेस्ट
Prostitution was going on under the guise of a spa centre in the capital, three accused arrested, while a sex racket was busted in Durg, 5 arrested including 3 women
राजधानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायपुर : राजधानी रायपुर के थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने इस मामले में दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. जिनमें इस गोरखधंधे से जुड़ी व्हाट्सएप चैट और पैसों के लेन-देन से संबंधित जानकारी मिली है.
मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान में देह व्यापार किया जा रहा है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक पाईंटर को पैसे देकर उक्त मकान में भेजा। पाईंटर द्वारा सौदा तय होते ही इशारा मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश दी.
मौके से एक महिला समेत तीन लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी आकाश साहू उम्र 39 साल निवासी सड्डू थाना विधानसभा, अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर ग्राहकों से सौदेबाजी करता था और महिलाओं से जबरन देह व्यापार करवाता था. पूछताछ में यह भी सामने आया कि आकाश का संबंध खम्हारडीह निवासी कृषाणु दास उम्र 42 साल से है. जो रायपुर के समता कॉलोनी, कटोरा तालाब और खम्हारडीह में तीन स्पा सेंटर संचालित करता है. ये स्पा सेंटर देह व्यापार की आड़ में चलाए जा रहे थे. कृषाणु दास को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उनके मोबाइल फोन से अनैतिक गतिविधियों से संबंधित चैट और वित्तीय लेन-देन के सबूत बरामद किए हैं. मामले में दर्ज एफआईआर नंबर 283/25 के तहत आरोपियों पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.
गिरफ्तार आरोपी
01. आकाश साहू पिता स्व द्वारिका प्रसाद साहू उम्र 39 साल निवासी सड्डू थाना विधानसभा रायपुर
02. कृषाणु दास पिता कमलेन्दू दास उम्र 42 साल निवासी एम आई जी 38 शंकर नगर थाना खम्हारडीह रायपुर
03. देह व्यापार में शामिल एक महिला
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
दुर्ग में सेक्स रैकेट का खुलासा, 3 महिलाओं समेत 5 अरेस्ट
दुर्ग : दुर्ग जिले में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था. जहां पुलिस ने दबिश देकर स्पा संचालिका समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी स्पा सेंटर का मालिक फरार है. जिसकी तलाश की जा रही है. यह मामला सुपेला थाना इलाके के नेहरु नगर का है.
मिली जानकारी के मुताबिक खबर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को ‘द ग्रीन डे स्पा’ में छापेमारी की. अंदर अनैतिक गतिविधियां चल रही थी. आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं. पूछताछ में टेली कॉलर जैनम खातून और योगिता गंधर्व ने कबूल किया कि वे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें प्रलोभन देकर बुलाती थीं. जिसके लिए 4 मोबाइल का इस्तेमाल करते थे.
आरोपियों के कब्जे से 6 नग मोबाईल, 1 नग लेनोवा का टेब, आधार कार्ड और 8 नग डायरी, 4 रजिस्टर एवं अन्य टाईप शुदा मोबाईल नम्बरो का डाटा व नगदी 600/- रुपए सहित 4 नग आपत्तिजनक वस्तु को जप्त किया गया.
आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रंमाक 857/2025 धारा अनैतिक देह व्यापार निवारण अधि. 1956 की धारा 3,4,5,7 कायम कर मामला जांच में लिया गया.
जांच के दौरान आरोपियों स्पा सेंटर की संचालिका संध्या कुमारी और ग्राहक अरविंद यादव, आदित्य सिह, टेली कॉलर जैनम खातून औरयोगिता गंधर्व से कड़ाई से पूछताछ करने पर स्पॉ सेंटर के आड मे अनैतिक देह व्यापार टेली कालर जैनम खातून और योगिता गंधर्व के जरिए ग्राहको को फोन कर प्रलोभन देकर बुलाना और इस काम के लिए अलग-अलग 4 मोबाईल रखना बताने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया. मामले का मुख्य आरोपी स्पा सेंटर मालिक घटना दिनांक से फरार है. जिसका पता-तलाश किया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है.
पुलिस ने स्पा सेंटर का गुमास्ता लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा करते हुए प्रतिवेदन नगर पालिका को भेजा गया है. साथ ही पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. स्पा सेंटर का मालिक फरार है. जिसकी तलाश की जा रही है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में शामिल थे.
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यप्रकाश तिवारी, निरीक्षक विजय कुमार यादव, उनि मनीष वाजपेयी, प्र.आर. योगेश चन्द्राकर, अमर सिंह, म.आर. स्वाती कुर्रे, एवं महिला रक्षा टीम प्रभारी संगीता मिश्रा, महिला आरक्षक 755 योगिता साहू, महिला आर 60 सरस्वती ठाकुर, महिला आर 1496 दीपक साहू की सराहनीय योगदान रहा.
आरोपी गिरफ्तार
01. स्पा सेंटर संचालिका संध्या कुमारी उम्र 34 साल निवासी सुपेला
02. अरविंद यादव ग्राहक उम्र 30 साल निवासी सुपेला
03. आदित्य सिह ग्राहक उम्र 29 साल निवासी सुपेला
04. टेली कालर जैनम खातून निवासी सुपेला
05. योगिता गंधर्व उम्र 23 साल निवासी सुपेला
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



