रायपुर के ईदगाह भाठा में असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले किया घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा, इलाके में तनाव का माहौल
Raipur: Anti-social elements set fire to an e-rickshaw parked outside a house in Idgah Bhata, Raipur, tension in the area
रायपुर : राजधानी के ईदगाह भाठा इलाके में बीती रात असामाजिक तत्वों ने उपद्रव मचाते हुए एक ई-रिक्शा को आग के हवाले कर दिया. यह घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामने आई है. जिससे बन गया. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक ई-रिक्शा एक मकान के बाहर खड़ी थी. जिसे कुछ अज्ञात लोगों ने जानबूझकर निशाना बनाते हुए जला डाला. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. जिससे आग घर तक नहीं पहुंच पाई.
खबर मिलते ही आजाद चौक पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. ताकि आरोपी तत्वों की पहचान की जा सके.
इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



