रायपुर के जवान देवेंद्र साहू ने पेश की इंसानियत की मिसाल, सामने आई बुजुर्ग महिला की सेवा करते दिल को छू जाने वाली तस्वीर

Raipur's Jawan Devendra Sahu set an example of humanity, a heart touching picture of him serving an elderly woman came to light

रायपुर के जवान देवेंद्र साहू ने पेश की इंसानियत की मिसाल, सामने आई बुजुर्ग महिला की सेवा करते दिल को छू जाने वाली तस्वीर

रायपुर : पुलिस समाज सेवा के लिए हमेशा तैयार रहती है. लेकिन अक्सर पुलिस का नाम सुनते ही अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं. हम अपने आस-पास भले ही पुलिस की कड़क छवि देखते हैं. पुलिस का क्रिमिनल के मामलों में सख्त रवैया अक्सर चर्चाओं का विषय बनता रहता है. लेकिन उनमें भी इंसानियत होती है, उनका दिल भी पसीजता है. अपने सख्त रवैया के साथ ही पुलिस का एक अलग चेहरा ओर भी है जो कि सौम्य है.
रायपुर के महादेव घाट से सामने आ रही इस खबर ने पुलिस का एक अलग ही चेहरा लोगों के सामने रखा है. रायपुर डी डी नगर पुलिस थाना के जवान देवेंद्र साहू ने 2-3 दिनों की भूखी प्यासी 70 साल की बुजुर्ग महिला को पानी लाकर दिया. पीना नहीं आता देख देवेंद्र साहू ने खुद अपने हाथों से पानी पिलाया. भरपेट भोजन कराया. उसके फटे कपड़े देखकर कपड़े और चप्पल दिया और उसके रात रुकने की समुचित व्यवस्था कराई. इस मार्मिक दृश्य को देख वो जो सेवा भाव बह रहे थे उसमें भाव विभोर हो के कुछ तस्वीरें हमने भी निकाल लिया.
इस जवान ने जो मानवीय सहायता का उदाहरण पेश किया वह सभी के लिए प्रेरणा दायक है. जवान ने सच्चे अर्थों में अपनी ड्यूटी निभाते हुए मानवता की मिसाल पेश की है. साहू ने पुलिस ने न सिर्फ पुलिस-पब्लिक के रिश्ते को चरितार्थ किया, बल्कि आम अवाम में को भरोसे का एक संदेश भी दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI