स्कूल जाने वाली छात्राओं का रास्ता रोककर चाकू दिखाकर दहशत फैलाने वाला आरोपी रामेश्वर गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल, हथियार बरामद
Rameshwar, the accused who spread terror by threatening school going girls with a knife, was arrested and sent behind bars
बलौदाबाजार : थाना पलारी पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमंदी की छात्राओं को रास्ते में रोककर चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान रामेश्वर साहू उम्र 22 साल निवासी ग्राम कोसमंदी के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक खबर मिली थी कि विद्यालय आने वाली छात्राओं को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अशोभनीय शब्द कहकर परेशान किया जा रहा है. साथ ही चाकू दिखाकर डर का माहौल बनाया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना पलारी की टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को पहचानकर हिरासत में ले लिया.
पूछताछ में आरोपी ने कई बार छात्राओं को गाली-गलौज करने और बड़े चाकू जैसे हथियार से डराने की बात कबूल की. पुलिस ने आरोपी से एक धारदार चाकू बरामद कर अपराध क्र. 291/2025 धारा 296, 351(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



