राइस मिलर्स ने मोहलत देने के बाद भी जमा नहीं कराया कस्टम मिलिंग का चावल, कलेक्टर ने लिया सख्त एक्शन, जारी किया नोटिस

Rice millers did not deposit custom milled rice even after giving time Collector took strict action issued notice

राइस मिलर्स ने मोहलत देने के बाद भी जमा नहीं कराया कस्टम मिलिंग का चावल, कलेक्टर ने लिया सख्त एक्शन, जारी किया नोटिस

बिलासपुर : बिलासपुर कस्टम मिलिंग योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का उठाव जिले के मिलर्स द्वारा किया गया है. उपार्जित धान के मुताबिक मिलर्स को नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. शासन द्वारा सभी मिलर्स द्वारा अनुबंध के मुताबिक शत्-प्रतिशत चावल जमा कराये जाने के निर्देश दिये गए हैं.
वर्तमान में जिले के 4 मिलर्स द्वारा चावल जमा किया जाना बाकी है. जिले के ऐसे मिलर जिनके द्वारा शत्-प्रतिशत चावल जमा नहीं किया गया है. उन्हें कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा नोटिस जारी करते हुए 30 नवंबर 2024 तक चावल जमा करने के निर्देश दिये हैं.
चावल जमा नहीं करने की स्थिति में उनके द्वारा सरकारी धान उठाव के लिए जमा किये गये प्रतिभूति राशि (बैंक गारंटी) के जरिए राशि वसूली की कार्यवाही की जाएगी. जिले के ऐसे मिलर्स जिन्हें नोटिस जारी है, उनमें श्याम जी राइस इंडस्ट्रीज मोहतराई, सरदार एग्रो एग्रो इण्डस्ट्रीज, एस. डी. एग्रो फूड प्रोडक्ट, जेठू बाबा इंडस्ट्रीज बहतराई शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI