राजधानी में डकैती, पिस्टल दिखाकर किसान परिवार को बनाया बंधक, 6 लाख नगद और ज्वेलरी ले भागे डकैत, दहशत का माहौल
Robbery in the capital, farmer family held hostage at gunpoint, dacoits flee with Rs 6 lakh cash and jewellery, atmosphere of terror
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में बड़ी डकैती की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है. 6 नकाबपोश हथियारबंद डकैतों ने एक किसान के घर धावा बोलकर उन्हें बंधक बना लिया. फिर किसान परिवार को गोली मारने की धमकी देकर घर में रखे 6 लाख नगदी और जेवरात लूट ले गये.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना खरोरा थाना क्षेत्र के केवराडीह गांव में गुरुवार की देर रात हथियारबंद 6 डकैत किसान राधेलाल भारद्वाज के घर घुस गए और परिवार वालों को पिस्टल, धारदार हथियार दिखाकर उन्हें बंधक बना लिया. डकैतों ने परिवार के सभी सदस्यों के हाथ पैर बांधकर घर में रखी नगदी 6 लाख और सोने-चांदी के जेवरात लेकर मौके से भाग निकले.
डकैतों के जाते ही पीड़ित परिवार के लोगों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया. जिसके बाद पीड़ित परिवार ने फोन कर डकैती की खबर पुलिस को दी।.आज सुबह पुलिस की टीम और फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. टीम जांच कर रही है. साथ ही नाकेबंदी कर डकैतों की तलाश कर रही है.
पुलिस को शक है कि डकैती की घटना में जान पहचान के लोग शामिल हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है. डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है. गांव में दहशत का माहौल है. घटना स्थल से लगे आसपास के सीसीटीवी फुटेजों को पुलिस खंगाल रही है. साथ ही जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात भी कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



