लिफ्ट मांगने के बहाने सड़क पर लूट की वारदात, 3 आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल, आरोपियों से मोबाइल बरामद और बाइक जप्त
Robbery on the road on the pretext of asking for a lift, 3 accused arrested and sent to jail, mobile recovered from the accused and bike seized
गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद जिला के थाना छुरा पुलिस ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल जब्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 3 सितम्बर 2025 को प्रार्थी डालसिंग सेन पिता चन्द्राहास सेन उम्र 32 साल निवासी ग्राम खुडियाडीह थाना छुरा जिला गरियाबंद छ.ग. ने थाना छुरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2 सितम्बर 2025 को ग्राम परसदा घर से अपने पुराना घर ग्राम खुडियाडीह शाम करीबन 6:30 बजे जा रहा था. तभी रास्ते में एक व्यक्ति ने ग्राम परसदा हास्टल हनुमान मंदिर के आगे मुख्य मार्ग में लिफ्ट मांगने के बहाने गाड़ी रोका तो वह व्यक्ति गाड़ी के चाबी को खींचकर निकाल लिया और तीन अन्य व्यक्ति जंगल से निकलकर आए और आवेदक के टेकनों कंपनी के एक नग मोबाईल को लूट लिया.
इस रिपोर्ट पर थाना छुरा में जुर्म दर्ज कर माला जांच में लिया गया. थाना प्रभारी छुरा को मुखबिर से खबर मिली कि आरोपी लूटे हुए मोबाईल को बेचने के मकसद से घूम रहे हैं. तीन आरोपियों को उसी दौरान थाना छुरा टीम के द्वारा घेराबंदी कर लुटे हुए मोबाईल के साथ पकड़ लिया गया.
आरोपीगण से पूछताछ किये जाने पर लूट की घटना को अंजाम देना कबूल करते हुए अपना नाम- 1) कैलाश साहू पिता पवन साहू उम्र 20 साल साकिन कनेकेरा थाना व जिला महासमुंद छ.ग. 2) लक्ष्मण साहू पिता महेश साहू उम्र 21 साल साकिन रजकट्टी थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद 03) मुकेश टाण्डेकर पिता नीलकंठ टाण्डेकर उम्र 20 साल साकिन नवाडीह थाना छुरा जिला गरियाबंद छ.ग. होना बताया गया. आरोपीगण को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
आरोपी
1) कैलाश साहू पिता पवन साहू उम्र 20 साल साकिन कनेकेरा थाना व जिला महासमुंद छ.ग.
2) लक्ष्मण साहू पिता महेश साहू उम्र 21 साल साकिन रजकट्टी थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद छ.ग.
3) मुकेश टाण्डेकर पिता नीलकंठ टाण्डेकर उम्र 20 साल साकिन नवाडीह थाना छुरा जिला गरियाबंद छ.ग.
जप्त सामग्री
1) एक नग लुटा हुआ टेकनो कंपनी का मोबाईल फोन
2) वारदात में इस्तेमाल मोटर सायकल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



