एडमिशन के लिए हंगामा, डीके महाविद्यालय में ओपन काउंसलिंग रद्द होने पर भड़के छात्रों ने किया प्रदर्शन बोले- कॉलेज प्रबंधन मांगे माफी

Ruckus for admission, angry students protested after the cancellation of open counseling in DK College and said- College management should apologize

एडमिशन के लिए हंगामा, डीके महाविद्यालय में ओपन काउंसलिंग रद्द होने पर भड़के छात्रों ने किया प्रदर्शन बोले- कॉलेज प्रबंधन मांगे माफी

बलौदा बाजार : बलौदाबाजार के कल्याण सिंह शासकीय महाविद्यालय में एडमिशन को लेकर शुक्रवार को कॉलेज में ओपन काउंसलिंग आयोजित होनी थी. जिसके लिए छात्र-छात्राओं को पूर्व में सूचना देकर बुलाया गया था. लेकिन दोपहर 3 बजे कॉलेज प्रबंधन की तरफ से एक पत्र जारी कर अचानक यह सूचना दी गई कि ओपन काउंसलिंग स्थगित कर दी गई है. इस फैसले से छात्रों में गुस्सा फूट पड़ा. काउंसलिंग के लिए दूर-दराज से पहुंचे छात्र-छात्राएं नाराज हो उठे और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
छात्रों ने आरोप लगाया कि जब उन्हें 25 जुलाई को स्पष्ट रुप से बुलाया गया था. तो आख़री वक़्त में काउंसलिंग रद्द करना सीधे तौर पर अन्याय है. छात्रों की मांग है कि जल्द से जल्द नए सिरे से तारीख घोषित कर काउंसलिंग की प्रक्रिया फिर से शुरु की जाए. साथ ही कॉलेज प्रबंधन छात्रों से माफी मांगे और भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो. इस पूरे घटनाक्रम से कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. काफी तादाद में छात्र और छात्राओं ने प्रिंसिपल के कक्ष के सामने नारेबाजी की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB