नशे में धूत बाइक सवार को बचाने के चक्कर में SDM की सरकारी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर और आरक्षक गंभीर रूप से घायल, एसडीएम को मामूली चोटें

SDM's official Bolero crashed while trying to save a drunk biker; driver and constable seriously injured, SDM sustained minor injuries

नशे में धूत बाइक सवार को बचाने के चक्कर में SDM की सरकारी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर और आरक्षक गंभीर रूप से घायल, एसडीएम को मामूली चोटें

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में आज एसडीएम की बोलेरो हादसे का शिकार हो गई. बाइक सवार को बचाने उनकी सरकारी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर में जा घुसी. हादसे में रामानुजनगर एडीएम अजय माडियम सहित दो आरक्षक और वहान चालक घायल हो गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक एसडीएम अजय मडियम रामानुजनगर से सूरजपुर की तरफ़ जा रहे थे. इसी दौरान देवनगर गांव में देवनगर अटल चौक के पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के लिए एसडीएम की बोलेरो अनियंत्रित हो गई और बोलेरो एक मकान में जा घुसी. गनीमत रही कि उस वक्त घर पर कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
इस हादसे में एसडीएम सहित अन्य लोगो को मामूली चोटें आई है. हादसे की खबर पर कलेक्टर मौके पर पहुंचे और अपनी वाहन से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t