रायपुर के प्लांट में दर्दनाक हादसा, एक 45 वर्षीय मजदूर की मौत, मजदूर संघ ने प्रबंधन पर लगाए आरोप, पुलिस बोली- काम के दौरान नहीं लगाया हुक
Tragic accident at a plant in Raipur; a 45-year-old worker has died. The workers' union has leveled allegations against the management, while the police state that the worker failed to use a safety hook while on the job.
रायपुर/तिल्दा : रायपुर से लगे तिल्दा स्थित रायखेड़ा थर्मल पावर स्टेशन में हादसा हो गया. प्लांट में कार्यरत 45 साल की मजदूर की हादसे में मौत हो गई. मृतक की पहचान बिहार के मधुबनी जिले के राजनगर निवासी जिनिसलाल यादव के रूप में हुई है. हादसे के बाद मजदूर संघ ने प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर लापरवाही का आरोप लगाया. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मजदूर ने काम के दौरान जरूरी सुरक्षा हुक नहीं लगाया था.
काम के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक जिनिसलाल यादव रोजगार के सिलसिले में छत्तीसगढ़ आया था और रायखेड़ा थर्मल पावर स्टेशन में मजदूरी का काम करता था. इसी दौरान उनके साथ हादसा हो गया. जिसमें उनकी जान चली गई. घटना के बाद प्लांट में काम करने वाले अन्य मजदूरों के चिंता का माहौल है.
सुरक्षा हुक नहीं लगाने की बात आई सामने
रायपुर ग्रामीण सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मजदूर ने काम के दौरान आवश्यक सुरक्षा हुक नहीं लगाया था. शुरुआती जांच में इसी वजह से हादसा होने की बात सामने आई है. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मौके पर सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और निर्धारित नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है.
मजदूर संघ ने प्रबंधन पर लगाए आरोप
हादसे के बाद मजदूर संघ ने प्लांट प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाए हैं.. संघ का आरोप है कि श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाने चाहिए. औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों को जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने और नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी भी अहम है.
जांच के बाद स्पष्ट होगी हादसे की वजह
फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किन हालात में हुआ और सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई. मजदूर की मौत के बाद औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. हादसे की असल वजह और जिम्मेदारी किसकी थी. इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



