पंप से डिब्बे में खरीदा तेल, फिर बीच सड़क पर पेट्रोल छिड़ककर सुसाइड की कोशिश, युवक की हालत नाजुक, बुलेट जलकर खाक, लाइव वीडियो वायरल

Bought oil in a can from a pump, then attempted suicide by sprinkling petrol on the road, young man in critical condition, Bullet burnt to ashes, live video goes viral

पंप से डिब्बे में खरीदा तेल, फिर बीच सड़क पर पेट्रोल छिड़ककर सुसाइड की कोशिश, युवक की हालत नाजुक, बुलेट जलकर खाक, लाइव वीडियो वायरल

बिलासपुर/बिल्हा : बिलासपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक युवक ने सरेराह खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की है. आपपास मौजूद लोगों ने भागकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाई. हालांकि उसका शरीर 80% झुलस गया है. वहीं युवक की बाइक भी जलकर खाक हो गई है. इस घटना से जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. यह मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम पौशरी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पौसरी गांव का निवासी मनजीत जायसवाल उम्र 28 साल ने आत्मदाह करने से पहले बिल्हा स्थित एक पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदा. पेट्रोल खरीदने के बाद वह कुछ दूर गया और सुनसान सड़क पर खुद पर पेट्रोल उड़ेला और माचिस जला ली.
आप उस पल के सन्नाटे और खौफ को महसूस कर सकते हैं; वह महज़ कुछ पलों में अपनी जान लेने की रणनीतिक साज़िश रच रहा था. जैसे ही आग लगी, वह दर्द से कराह उठा और भागने लगा. वहीं, उसकी बुलेट भी जलकर खाक हो गई.
घटना के दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, इसमें युवक पहले एक पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल डलवाते हुए नजर आ रहा है. इसके बाद दूसरे फुटेज में युवक बाइक रोककर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाते हुए दिखाई देता है. पीड़ा से युवक सड़क पर गिर जाता है. आसपास मौजूद लोगों ने भागकर युवक के शरीर पर लगी आग बुझाई.
घटना में युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया है. नाजुक हालत में युवक को सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है. यह खौफनाक मंज़र रणनीतिक चिंता का विषय है; यह आत्म-नुकसान की एक गंभीर प्रवृत्ति को दर्शाता है. फिलहाल युवक के आत्मदाह की कोशिश के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t