2.34 करोड़ की ठगी करने वाली ‘लेडी जालसाज’ साक्षी सिंह दिल्ली से गिरफ्तार, फर्जी MBBS डिग्री और पोस्ट ऑफिस में नौकरी का खेल उजागर

Sakshi Singh, a 'lady fraudster' who defrauded her of ₹2.34 crore, was arrested in Delhi. The scam of fake MBBS degree and post office job was exposed.

2.34 करोड़ की ठगी करने वाली ‘लेडी जालसाज’ साक्षी सिंह दिल्ली से गिरफ्तार, फर्जी MBBS डिग्री और पोस्ट ऑफिस में नौकरी का खेल उजागर

रायपुर : कमिश्नरेट के DCP सेंट्रल जोन की कार्रवाई में फर्जी एमबीबीएस और बी.ए.एम.एस. डिग्री तथा पोस्ट ऑफिस के विभिन्न पदों में नौकरी देने के नाम पर 2 करोड़ 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में एक अन्य आरोपी साक्षी सिंह को गिरफ्तार किया गया, इस गिरफ्तारी का आधार पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और उनके लिंकेजेस से प्राप्त जानकारी थी,
मिली जानकारी के मुताबिक 17 फरवरी 2026 को पीड़ित संजय निराला ने शिकायत थाना सिविल लाईन में दर्ज कराई थी कि आरोपी भुनेश्वर, बंजारे, नरेश मनहर, हीरा दिवाकर, राकेश रात्रे ने पीड़ित व उसके रिश्तेदारों को पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था. आरोपियों ने नौकरी लगाने के एवज में सभी से कुल 2.34 करोड़ रूपए लिए थे। रूपए देने के बाद भी पीड़ितों को नौकरी नहीं मिली.
पीड़ितों ने जब रूपए की मांग की तो आरोपियों ने देने से मना कर दिया और मोबाइल व ऑफिस बंद कर फरार हो गए थे. पुलिस कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व में चार आरोपी भुनेश्वर, बंजारे, नरेश मनहर, हीरा दिवाकर, राकेश रात्रे को पकड़ा था.
पूछताछ पर आरोपियों ने बताया था कि ठगी के लिए एमबीबीएस और बीएमएस की फर्जी डिग्री साक्षी सिंह से लिए थे. साक्षी ही उन्हें फर्जी डिग्री बनाकर दी थी.
आरोपी साक्षी सिंह ने दिल्ली में अपने वर्तमान पते पर रहते हुए एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर पुणे के डी. वाई. पाटिल विश्वविद्यालय से फर्जी एमबीबीएस और बी.ए.एम.एस. डिग्री तैयार कर अन्य आरोपियों को प्रदान करने की बात कबूल की. आरोपी के कब्जे से 3 नग मोबाइल फोन भी जब्त किए गए. जो इस घोटाले में इस्तेमाल किए गए थे.
यह घोटाला 17 फरवरी 2026 को संजय निराला द्वारा थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उजागर हुआ था. प्रार्थी ने बताया कि भुनेश्वर बंजारे, नरेश मनहर, हीरा दिवाकर, राकेश रात्रे और अन्य ने उन्हें और उनके रिश्तेदारों को पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगाने और फर्जी सर्टिफिकेट देने का झांसा देकर कुल 2.34 करोड़ रुपये हड़पे, लेकिन किसी को नौकरी नहीं दी,
इस पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 96/2026 के तहत धारा 318(4), 335, 336(2), 338(3), 340(1), 340(2), 3(5), 111 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया.
पूर्व में इस मामले में चार आरोपियों भुनेश्वर बंजारे, नरेश मनहर, हीरा दिवाकर और राकेश रात्रे को गिरफ्तार किया जा चुका है, इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी रखी, जिससे साक्षी सिंह का पता दिल्ली में चला और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस ने बताया कि साक्षी सिंह पिता स्व अनिल कुमार सिंह, उम्र 28 साल स्थायी पता जानकीपुरम, सेन्ट मैरी हॉस्पिटल के पास, विकास नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश है, और वर्तमान पता आरजेडजी, राजनगर 2, थाना पालमनगर, साउथ वेस्ट, नई दिल्ली है. आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
DCP सेंट्रल जोन ने कहा कि इस घोटाले की जांच में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों की पतासाजी की और फर्जी डिग्री घोटाले का पूरा नेटवर्क उजागर किया. उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में फर्जी डिग्री और नौकरी घोटाले को रोकने के लिए साइबर और क्षेत्रीय टीमों का सहयोग लिया गया। इस गिरफ्तारी से यह संदेश जाता है कि पुलिस ऐसे घोटालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और फर्जीवाड़े में संलिप्त व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा. मामले की जांच जारी है और पुलिस ने कहा कि सभी संलिप्त व्यक्तियों को जल्द ही इंसाफ के सामने लाया जाएगा.
आरोपी
साक्षी सिंह पिता स्व अनिल कुमार सिंह, उम्र 28 साल
स्थायी पता जानकीपुरम, सेन्ट मैरी हॉस्पिटल के पास, विकास नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
वर्तमान पता आरजेडजी, राजनगर 2, थाना पालमनगर, साउथ वेस्ट, नई दिल्ली
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB