सतनामी समाज का लाइव डिबेट में अपमान, आदेश सोनी के खिलाफ FIR की मांग तेज, आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन, फैली आक्रोश की लहर

Satnami community insulted in live debate, demand for FIR against Aadesh Soni intensifies, protests against objectionable remarks, wave of anger spreads

सतनामी समाज का लाइव डिबेट में अपमान, आदेश सोनी के खिलाफ FIR की मांग तेज, आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन, फैली आक्रोश की लहर

राजनांदगांव/रायपुर/राजिम : राजिम तहसील क्षेत्र में सतनामी समाज के लोगों ने समाज विरोधी टिप्पणी करने वाले आदेश सोनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. समाज के पदाधिकारियों ने राजिम थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
शिकायत में बताया गया है कि 25 अक्टूबर की रात निजी न्यूज चैनल के लाइव डिबेट कार्यक्रम के दौरान आदेश सोनी ने सतनामी समाज के प्रति अपमानजनक, भड़काऊ और समाज विरोधी टिप्पणी की थी. इससे समाज की भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं और पूरे क्षेत्र में आक्रोश और असंतोष का माहौल बन गया है.
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह विवाद अब सिर्फ राजिम तक सीमित नहीं रहा. बल्कि पूरे प्रदेश में सतनामी समाज में उबाल है. प्रदेश स्तर पर भी समाज के प्रमुखों और संगठन पदाधिकारियों द्वारा शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आदेश सोनी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है.
समाजजनों ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से सामाजिक सौहार्द्र और सद्भाव को ठेस पहुंचती है. जिससे समाज में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी.
स्थानीय पदाधिकारियों ने कहा कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति की भावना का नहीं, बल्कि पुरे सतनामी समाज के सम्मान और अस्मिता का सवाल है. उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि इस मामले में फौरन संज्ञान लेकर जरुरी कार्रवाई की जाए. ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति समाज विरोधी टिप्पणी करने का दुस्साहस न कर सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t