छत्तीसगढ़ के निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए Scholarship सहायता राशि योजना, 15 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानिए डिटेल

Scholarship assistance scheme for children of construction workers of Chhattisgarh, apply online by 15 September, know the details

छत्तीसगढ़ के निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए Scholarship सहायता राशि योजना, 15 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानिए डिटेल

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल ने शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना सत्र, 2025-26 के लिए आवेद प्रक्रिया शुरु कर दी है. यह Scholarship योजना उन सभी बच्चों के लिए है जो पहली, कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर तक, पढ़ाई कर रहे हैं. इन छात्रों के माता-पिता को श्रमिक विभाग में पंजीकृत, श्रमिक होना जरुरी है. यह उन परिवारों के लिए एक बड़ा मौका है जो बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता चाहते हैं.
इस Scholarship योजना के लिए आवेदन करने की आखरी तारीख 15 सितंबर 2025 है. सभी आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पात्रता मापदंडों और नियमों और शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें. जरुरी दस्तावेजों की लिस्ट भी वेबसाइट पर उपलब्ध है. अधूरी जानकारी वाले या समय सीमा के बाद मिले आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा. इसलिए समय का विशेष ध्यान रखना बहुत जरुरी है.
ऑनलाइन आवेदन के लिए, विभागीय पोर्टल पर जाएं.

https://shramevjayate.cg.gov.in/schemes.aspx
योजना का फायदा किसे मिलेगा?
इस शैक्षणिक Scholarship योजना का फायदा उन सभी विद्यार्थियों को मिलेगा जो इसके अंतर्गत आते हैं.
यह योजना पंजीकृत श्रमिकों के, बच्चों के लिए डिज़ाइन की गई है.
अगर आप पात्र हैं तो आपको इस योजना का फायदा उठाने के लिए फौरन आवेदन करना चाहिए.
यह छात्रों को अपनी पढ़ाई, बिना किसी बाधा के जारी रखने में मदद करेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

प्रमुख रुप से श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को हर कक्षा व पाठ्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना एवं मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना संचालित है. जिसमें मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत अध्ययनरत छात्र, छात्रा के लिए कक्षा-1 से पी०एच०डी स्तर तक अध्ययन करने के लिए हर साल 1 हजार से 10 हजार तक प्रदान की जाती है और मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत अध्ययनरत् छात्र/छात्रा हेतु कक्षा 10वी, 12वी और स्नातक एवं उच्च शिक्षा में प्राप्तांक 75 प्रतिशत या ज्यादा होने पर 5 हजार से साढ़े 12 हजार प्रदान किया जाता है.