पुलिस को अंधे कत्ल की सुलझाई गुत्थी, पत्नी ने 25 साल पुराने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट
Police solved the mystery of blind murder, wife along with her 25 year old lover killed her husband, killed him by crushing him with a stone
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने महज 72 घंटों के भीतर सुलझा लिया. मामला अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति के कत्ल का है. जिसे किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही पत्नी ने अपने 25 साल पुराने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्यारन पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 अगस्त 2025 को पुलिस चौकी नगपुरा स्थित आंवला बाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति उम्र 40-45 साल का शव मिलने की खबर मिलने पर घटनास्थल आंवला बाड़ी पहुंच कर खबर तस्दीक किया गया. जहां पर एक अज्ञात पुरुष उम्र करीबन 40-45 साल मृत हालत में पड़ा था. अज्ञात मृतक के पहचान के लिए कंट्रोल रुम के जरिए अन्य जिलों में रेडियो मैसेज कराया गया. और साइबर प्रहरी के जरिए भी फोटो वायरल किया गया.
उसी बीच एक महिला अंजनी ठाकुर नाम की महिला आई जो अज्ञात मृतक को अपना पति धनेश ठाकुर होना बताई. जिसके आधार पर चौकी नगपुरा थाना पुलगांव जिला दुर्ग में मर्ग क्रमांक 00/2025 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर पंचनामा कार्यवाही कर शव का पीएम कराया गया.
शाॅर्ट पीएम में मृतक की मौत किसी ठोस वस्तु से चोट लगने से मौत होना पाए जाने से अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध सदर धारा 103 बीएनएस दर्ज कर जांच में लिया गया.
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसीसीयू एवं थाने की संयुक्त टीम का गठन कर कत्ल के आरोपियों की जल्द पतासाजी करने निर्देशित किया गया. उक्त निर्देश के परिपालन में टीम द्वारा आरोपी के बारे में मुखबिर लगाकर आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर पता तलाश किया जा रहा था. तभी सूत्रों से पता चला कि मृतक की पत्नी श्रीमती अंजनी ठाकुर का प्रेम संबंध हरपाल सिंह राजपुत उर्फ छोटू निवासी सरस्वती नगर वार्ड नं. 34 थाना सीटी कोतवाली दुर्ग के साथ है. जिसका अंजनी ठाकुर के घर आना जाना और काफी घनिष्ठता है.
संदेही हरपाल सिंह राजपुत उर्फ छोटू से पूछताछ किया गया. जिसके द्वारा मृतक धनेश ठाकुर की पत्नी श्रीमती अंजनी ठाकुर से विगत 25 साल से प्रेम संबंध होना कबूल किया. अंजनी का पति धनेश ठाकुर शराब पीने का आदी था. जो पिछले दो माह से काम पर नहीं जा रहा था. घर पर ही रहता था और शराब पीने के लिए अपनी पत्नी से पैसा मांगता था. नहीं देने पर गाली गलौज करता था. और हमेशा घर पर ही रहता था. जिससे अंजनी और हरपाल सिंह को मिलने जुलने में दिक्कत हो रही थी. जिसकी वजह से अंजनी और हरपाल ने मिलकर धनेश ठाकुर को रास्ते से हटाने की प्लान बनाई.
प्लान के मुताबिक हरपाल ने 22 अगस्त 2025 को अंजनी ठाकुर के एक्टीवा में धनेश ठाकुर को बैठाकर शराब पिलाने के बहाने करीबन 11 बजे नगपुरा आंवला बगीचा ले गया और वहां धनेश ठाकुर को शराब पिलाया. शराब के नशे में धनेश के मदहोश होने पर हरपाल ने वहां पर पडे ठोस पत्थर को धनेश के सिर में पीछे तरफ पटकर चोट पहुंचा कर कत्ल कर दिया.
अंजनी को फोन कर बताया कि काम ओलन के मुताबिक काम कर दिया हूं और मैं घर आ रहा हूं. उक्त दोनों आरोपी के खिलाफ कत्ल करने का सबूत पाए जाने से आरोपी हरपाल सिंह उर्फ छोटू और आरोपिया श्रीमती अंजनी ठाकुर को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.
उक्त सभी कार्यवाही में थाना प्रभारी पुलगांव निरीक्षक प्रकाशकांत, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक प्रमोद रुसिया, चैकी प्रभारी मनोज यादव, उप निरीक्षक खेलन साहू, आरक्षक एसीसीयू टीम आरक्षक क्र. 1741 नरेन्द्र सहारे, आरक्षक क्र. 211 शौकत हयात खान, आर.क्र. 486 हिरामन साहू, आर. क्र. 201 सनत भारती, आर. 474 अश्वनी यदु का सराहनीय योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपी
हरपाल सिंह राजपुत उर्फ छोटु पिता शिव सिंह राजपुत उम्र 45 साल
अंजनी ठाकुर पति स्व धनेश ठाकुर उम्र 44 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



