धमतरी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, रायपुर से खाना खाने पहुंचे दो भाई समेत तीन युवकों का अन्नपूर्णा ढाबा के पास दौड़ा-दौड़ाकर कत्ल, 8 गिरफ्तार
Sensation due to triple murder in Dhamtari, three youths including two brothers who had come from Raipur to eat were chased and killed near Annapurna Dhaba, 8 arrested
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई है. कुछ हमलावरों ने मिलकर तीन युवकों की हत्या कर दी. तिहरे हत्याकांड से जिले में सनसनी फैल गई है. लोगों में दहशत का माहौल है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरु की. पुलिस ने मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया है. वारदात के बाद जिससे दहशत का माहौल है. वहीं ढाबे में मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो घटना से जुड़ा बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात रायपुर से कुछ युवक धमतरी के अर्जुनी थाना इलाके के सेमरा गांव के रहने वाले राहुल के यहां पहुंचे थे. इस दौरान संतोषी नगर रायपुर से आए दो भाई सुरेश तांडी उम्र 34 साल नितिन तांडी उम्र 32 साल और सेजबहार रायपुर के आलोक ठाकुर उम्र 28 साल अपने अन्य एक दोस्त और राहुल के साथ देर रात खाना खाने के लिए निकले.
जैसे ही ये लोग भोयना गांव के मथुराडीह मोड़ पर न्यू अन्नपूर्णा ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट के पास पहुंचे तो कुछ काम के लिए रुक गए. इसी दौरान वहां पर कुछ युवक पहुंच गए. इन पांच युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते हमलावरों ने रायपुर और सेमरा से पहुंचे युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर धारदार खंजर जैसे हथियार से हमला कर दिया.
हमले में रायपुर से पहुंचे सुरेश तांडी और नितिन तांडी (दोनों भाई) और आलोक ठाकुर को मौके पर ही मौत हो गई. वहीं राहुल और एक अन्य युवक ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई.
वहीं खबर मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए तीनों के शव को अस्पताल लाया गया. तीन हत्याओं के मामले में आठ आरोपियों को हिरासत में लिया है. कुछ आरोपी नाबालिग भी बताए जा रहे हैं. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. ये सभी आरोपी मथुराडीह, भोयना और कोर्रा जैसे आस-पास के गांवों के रहने वाले हैं.
शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि ढाबे में माचिस मांगने को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद वहां से हमलावरों ने पीड़ित युवकों को दौड़ा दिया. ढाबे के पास तीन युवकों की हत्या कर दी.
राजा नामदेव ढाबा कर्मचारी के मुताबिक कुछ लड़के हमारे ढाबा में खाना खाने आए थे. खाना खाने के बाद वे आपस में लड़ाई करते हुए ढाबा से बाहर निकल गए. उसके बाद बाहर सड़क पर हर गाड़ी वालों से हाथापाई करने लगे. एक कार चालक वाले से भी विवाद किया. उन्हीं आरोपियों ने तीनों युवकों से भी हाथापाई की. उनसे पैसे मांग रहे थे. उसके बाद युवकों को चाकू मार दिया. कई लोगों के साथ मारपीट भी की.
मृतक के परिजन शैलेंद्र ठाकुर ने बताया "मेरा भतीजा अपने दोस्तों के साथ अपने दोस्त से मिलने आया था. खाना खाने के दौरान ये घटना हुई. हम सुबह साढ़े 4 बजे धमतरी पहुंचे. परिवार की बड़ी क्षति हुई है. पुलिस से मांग है कि कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. छत्तीसगढ़ में बाहरी लोग आकर इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं.
इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को हिरासत में लिया है. जिनमें दो नाबालिग है. अभिषेक चतुर्वेदी, एसएसपी ने बताया-"ट्रिपल मर्डर का मामला है. 8 संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. ढाबा संचालकों और सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. रायपुर के रहने वाले तीन युवकों की हत्या हुई है. लूटपाट के बारे में फिलहाल कुछ जानकारी नहीं है. जांच पूरी होने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी."
धमतरी में ट्रिपल मर्डर केस को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश में 1 से 2 दिन के बीच हुई घटनाओं से जनता डरी हुई है. बीती रात धमतरी में राजधानी के 3 लोगों की हत्या हो गई. रायपुर में व्यापारी से 15 लाख की उठाईगिरी का मामला सामने आया. पिज्जा डिलीवरी बॉय की हत्या हो गई. आखिर सरकार कहां है..? लॉ एंड आर्डर किधर है..? छत्तीसगढ़ की जनता भगवान भरोसे है. छत्तीसगढ़ में सुशासन नहीं, जंगल राज चल रहा है.
लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तारी के बाद भी आरोपी बेशर्मी से कैमरे के सामने ‘पोज’ देते नजर आए. पुलिस की गिरफ्त में होने के बावजूद उनका ये आत्मविश्वास और बेखौफ रवैया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस आरोपियों को थाने लाई, तो उन्होंने कैमरे के सामने ऐसे पोज दिए जैसे किसी फोटोशूट में हों. इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ये अपराधी पुलिस से इतना बेखौफ क्यों हैं. फिलहाल पुलिस हत्या की असली वजह जानने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
मृतक संतोषी नगर रायपुर से आए दो भाई सुरेश तांडी उम्र 34 साल नितिन तांडी उम्र 32 साल संतोषी नगर दोनों मौसेरे भाई थे. सुरेश तांडी की डेढ़ साल की एक बेटी है. सुरेश मेकेनिक का काम करता था. नितिन तांडी के दो बच्चे हैं 5 साल की बेटी और 3 साल का बेटा था. नितिन कार चलाने का काम करता था. और सेजबहार रायपुर के आलोक ठाकुर उम्र 28 साल अपने अन्य एक दोस्त और राहुल के साथ देर रात खाना खाने के लिए निकले.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



