SBI मेन ब्रांच के सामने शिवा नगर में बाहर से लड़कियां बुलाकर सेक्स का कारोबार, महिला समेत राहुल गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद
Sex trade involving girls from outside in Shiva Nagar opposite SBI main branch, Rahul and woman arrested, objectionable material recovered
रायगढ़ : रायगढ़ शहर के शिवा नगर इलाके में देह व्यापार के मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने केवड़ाबाड़ी एसबीआई मेन ब्रांच के सामने स्थित एक मकान पर दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था. मौके से आरोपी राहुल यादव और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने रेड के दौरान नकद रकम, मोबाइल फोन सहित आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है.
इस मामले में थाना कोतवाली में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत धारा 3, 4 और 5 के अंतर्गत जुर्म दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. वहीं एसएसपी शशिमोहन सिंह ने इस कार्रवाई के बाद सख्त संदेश देते हुए कहा है कि जिले में किसी भी तरह के अनैतिक कार्यों को पनपने नहीं दिया जाएगा. ऐसे मामलों में पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
गिरफ्तार आरोपी
1. राहूल कुमार यादव पिता सुरेश यादव उम्र 26 वर्ष निवासी 299/3-ए नई बैरहना इलाहाबाद (उ.प्र.) हाल मुकाम केंवटापारा बस स्टैण्ड केवडावाड़ी शिवा नगर रायगढ़
2. एक अन्य महिला
जप्त मशरुका
नकदी रकम 2000 रुपये, दो मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



