बस्ती अंदर सेक्स का कारोबार, गिरफ्त में 6 युवतियों समेत 3 लोग, इधर न्यूड वीडियो कॉल रैकेट का भंडाफोड़, 7 लड़कियां और 1 युवक गिरफ्तार

Sex trafficking in Basti, 6 girls and 3 young men arrested, nude video call racket busted, 7 girls and 1 young man arrested

बस्ती अंदर सेक्स का कारोबार, गिरफ्त में 6 युवतियों समेत 3 लोग, इधर न्यूड वीडियो कॉल रैकेट का भंडाफोड़, 7 लड़कियां और 1 युवक गिरफ्तार

बस्ती अंदर सेक्स का कारोबार, गिरफ्त में 6 युवतियों समेत 3 युवक

कोरबा : कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. छापेमारी में पुलिस ने मौके से 6 युवतियों समेत 3 युवकों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित एक बस्ती के मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं. मकान मालकिन सुरती पटेल पर बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार संचालित करने का आरोप है. स्थानीय लोगों के विरोध पर वह गाली-गलौज और धमकी देती थी कि यह मेरा मकान है. मैं जो भी करुं.
शनिवार को एक बार फिर मकान में युवतियों के आने की खबर पर बस्ती के लोगों ने पुलिस को शिकायत दी. इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी. छापेमारी के दौरान मौजूद युवक-युवतियां भागने की कोशिश करने लगे. लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया.
सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि गिरफ्तार की गई सभी 6 युवतियां कोरबा जिले के अलग-अलग इलाकों की रहने वाली हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

न्यूड वीडियो कॉल रैकेट का भंडाफोड़, 7 लड़कियां और 1 युवक गिरफ्तार

गाजियाबाद : गाजियाबाद की क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने सेवियर स्ट्रीट मार्केट में दो फ्लैटों में चल रहे अश्लील वीडियो कॉल गिरोह का भंडाफोड़ कर सरगना हरिओम पांडेय और सात महिलाओं को गिरफ्तार किया. महिलाएं और युवतियां “स्ट्रिप चैट” नामक वेबसाइट पर न्यूड वीडियो कॉल कर अंग प्रदर्शन कर अवैध तरीके से कमाई कर रहे थे. फ्लैटों से लैपटॉप, डेस्कटॉप और अन्य अश्लील सामग्री बरामद हुई है.
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पुलिस को फ्लैट में अश्लील वीडियो कॉल करने वाले गिरोह के संचालित होने की खबर मिली थी. टीम ने सेवियर स्ट्रीट मार्केट के फ्लैट नंबर 612 में छापा मारा. छापे के दौरान फ्लैट 612 में महिलाएं और युवतियां वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें और अंग प्रदर्शन करती दिखीं. जबकि स्ट्रिप चैट वेबसाइट पर दूसरी तरफ से कुछ अन्य लोग ऑनलाइन जुड़े हुए थे. इसी तरह फ्लैट 601 में भी अन्य महिलाएं और युवतियां वीडियो कॉल कर रही थीं. पुलिस ने मौके पर सरगना हरिओम पांडेय समेत सभी को गिरफ्तार कर लिया.
मौके से 4 CPU, 4 डेस्कटॉप, 2 UPS, 4 कीबोर्ड, 3 Wi-Fi राउटर, 2 लैपटॉप, 3 गोल लाइट, 2 लाइट स्टैंड, 3 वेब कैमरा, 6 माउस, 2 एक्सटेंशन बोर्ड, 8 कनेक्शन केबल, 3 इलेक्ट्रॉनिक आपत्तिजनक खिलौने बरामद हुए. आरोपियों ने बताया कि वेबसाइट के जरिए अपनी पहचान छिपाते हुए अन्य नाम की फर्जी आईडी बनाते थे. एसीपी ने बताया मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
आरोपी महिलाएं फ्लैट के अंदर लैपटॉप और कंप्यूटर के सामने कैमरे लगाकर ऑनलाइन साइट से जुड़ती थीं. यूजर्स की मांग पर वीडियो कॉल कर STRIPCHAT साइट से अपनी असली पहचान छुपाते हुए, फर्जी आईडी और पासवर्ड जनरेट कर अश्लील अंग प्रदर्शन और अश्लील बातचीत की जाती थी. जिसके बदले साइट से उन्हें पॉइंट्स मिलते थे. इन पॉइंट्स को बाद में पैसों में बदलकर गिरोह का सरगना सभी में बराबर-बराबर बांटता था. जबकि गिरोह में शामिल कुछ महिलाओं को 20- 25 हजार की मासिक सैलरी पर रख कर यह अश्लील काम कराया जाता था.
इस गिरोह के सरगना हरिओम पांडेय ने पुलिस को बताया कि वे गैंग में शामिल महिलाओं के अश्लील अंग प्रदर्शन कर ऑनलाइन साइट से मिलने वाले पॉइंट्स के जरिए ही उनकी कमाई होती थी.
वही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर मु.अ.सं. 013/2026 धारा 294 बीएनएस व धारा 66डी/67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह अवैध धंधा कब से चल रहा था और इसमें अन्य लोग या नेटवर्क जुड़े हैं या नहीं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB