कूलर चालू करने के दौरान बहन को लगा करंट, बचाने आए भाई की भी गई जान, दो बच्चों की मौके पर दर्दनाक मौत से गांव में पसरा मातम

Sister got electrocuted while switching on the cooler, brother who came to save her also died, the village was mourning due to the tragic death of two children on the spot

कूलर चालू करने के दौरान बहन को लगा करंट, बचाने आए भाई की भी गई जान, दो बच्चों की मौके पर दर्दनाक मौत से गांव में पसरा मातम

बिलासपुर : बिलासपुर जिला के बिल्हा थाना अंतर्गत ग्राम बरतोरी में गुरुवार की सुबह एक हृदय विदारक घटना घटी. जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया.
 कूलर चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक ऐसा सच उजागर करता है, जिससे हर अभिभावक को सतर्क होने की जरुरत है. मृतकों की पहचान बालक लक्की जायसवाल पिता देवचरण जायसवाल 13 साल निवासी बरतोरी और बालिका जीतू जायसवाल पिता दिनेश जायसवाल 14 साल निवासी सीगारपुर जिला कवर्धा के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक जीतू अपनी गर्मी की छुट्टियां मनाने अपनी बड़ी मां के घर बरतोरी आई हुई थी. गुरुवार सुबह जब घर के बड़े लोग गांव में मजदूरी करने गए थे. तब यह दुखद हादसा हुआ. जीतू कूलर चालू कर रही थी. तभी उसे जोर का झटका लगा और वह कांपने लगी. उसे देखकर वहीं मौजूद लक्की दौड़कर बचाने गया. लेकिन करंट की चपेट में वह भी आ गया.
दोनों बच्चे मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़े. घटना की जानकारी लक्की के चाचा राजू जायसवाल को मिली. जो घर के बाहर ही किराना दुकान चलाते हैं. उन्होंने डायल 112 को खबर दी और बच्चों को बिल्हा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में दोनों शवों का पंचनामा कर पीएम करवाया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया.
इस मामले की जांच अभी भी जारी है. यह घटना चेतावनी है हर परिवार के लिए, खासकर गर्मियों के इस मौसम में जब कूलर और अन्य बिजली उपकरणों का ज्यादा उपयोग होता है. बारिश या कूलर के पानी से खुले तारों में करंट आने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है. ऐसे में हर माता-पिता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि घर में लगे बिजली उपकरण सुरक्षित स्थिति में हों. तारों को खुला न छोड़ा जाए और बच्चों को अकेले न छोड़ा जाए. गांव में इस हादसे के बाद शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. दो होनहार बच्चों की असमय मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. यह हादसा न सिर्फ दिल दहला देने वाला है. बल्कि यह भी सिखाता है कि सुरक्षा में जरा सी चूक भी जिंदगी के लिए घातक साबित हो सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB