शराब पीकर विद्यालय आने और SIR ड्यूटी में अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई, प्रधानपाठक और दो सहायक शिक्षक सस्पेंड

Strict action taken for coming to school drunk and indiscipline in SIR duty, Headmaster and two Assistant Teachers suspended

शराब पीकर विद्यालय आने और SIR ड्यूटी में अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई, प्रधानपाठक और दो सहायक शिक्षक सस्पेंड

बलौदाबाजार : अनुशासनहीनता क़ो बढ़ावा देने, शराब पीकर विद्यालय आने, शाला समय में गैरहाजिर, निर्वाचन कार्य में BLO की ड्यूटी लगाये जाने के बाद भी जिम्मेदारीपूर्वक कर्तव्य का निर्वहन नहीं करने सम्बन्धी शिकायत पर कड़ी कार्यवाही करते हुए प्रभारी प्राचार्य और दो सहायक शिक्षक क़ो सस्पेंड कर दिया गया है.
मिली जानकारी विकासखंड सिमगा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला मोटियारीडीह में पदस्थ प्रधानपाठक उमेश कुमार वर्मा और सहायक शिक्षक (एल.बी.) संदीप कुमार साहू द्वारा मद्यपान कर शाला आने और शाला समय में गैरहाजिर पाये गए. इसी तरह विकासखंड सिमगा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दर्रीपारा केसदा में पदस्थ सहायक शिक्षक (एल.बी.) मिथलेश कुमार वर्मा का निर्वाचन कार्य में बी.एल.ओ की ड्यूटी लगाये जाने के बाद भी जिम्मेदारीपूर्वक कर्तव्य का निर्वहन नहीं किया गया.
प्रधान पाठक और शिक्षकों के उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 9 के विपरीत मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधानपाठक उमेश कुमार वर्मा, सहायक शिक्षक (एल.बी.) संदीप कुमार साहू और मिथलेश कुमार वर्मा क़ो तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कसडोल एवं पलारी नियत किया गया है. निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता क़ी पात्रता होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t