शिक्षक ने छात्रा के साथ स्कूल के बाथरुम में किया दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद हुआ खुलासा, शिक्षक जुगल किशोर और रिश्तेदार त्रिलोक गिरफ्तार
Teacher raped a student in the school bathroom, it was revealed after she became pregnant, teacher Jugal Kishore and relative Trilok arrested
गौरेला पेंड्रा मरवाही : मरवाही जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जिसमें एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ स्कूल परिसर में दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है. पीड़िता के गर्भवती होने के बाद इस जघन्य अपराध का खुलासा हुआ. मामले में स्कूल के शिक्षक और पीड़िता के परिचित व्यक्ति ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने पीड़िता और परिजनों की शिकायत पर मरवाही और पेंड्रा थानों में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मामला मरवाही के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हिंदी विषय के शिक्षक जुगल किशोर दिनकर ने नाबालिग नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल परिसर में दुष्कर्म किया. आरोपी शिक्षक मरवाही के बरैहा इलाके का निवासी है. वहीं, पेंड्रा के जिल्दा गांव निवासी त्रिलोक आर्मो जो पीड़िता का परिचित है. उसने भी पीड़िता को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
पीड़िता के गर्भवती होने पर परिजनों ने पूछताछ की. जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ. परिजनों की शिकायत पर मरवाही थाने में शिक्षक जुगल किशोर दिनकर और पेंड्रा थाने में त्रिलोक आर्मो के खिलाफ दुष्कर्म का जुर्म दर्ज किया गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



