महिला का फांसी पर लटका मिला शव, मामले का हुआ खुलासा, पत्नी को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में पति गंगाराम गिरफ्तार

Woman's body found hanging, case revealed, husband Gangaram arrested for inciting wife to commit suicide

महिला का फांसी पर लटका मिला शव, मामले का हुआ खुलासा, पत्नी को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में पति गंगाराम गिरफ्तार

बिलासपुर/पचपेड़ी : पचपेड़ी पुलिस ने एक महिला को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान गंगाराम केवट 32 साल, निवासी गोपालपुर के रुप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका ईश्वरी बाई 30 साल का शव 23 जनवरी 2025 को उनके घर में फांसी पर लटका मिला था. प्रारंभिक जांच में मामला खुदकुशी का मालूम हुआ. जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की गई. जांच के दौरान मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई. पूछताछ में पता चला कि मृतका का पति गंगाराम उसे अक्सर गाली-गलौज करता था और मारपीट कर प्रताड़ित करता था. प्रताड़ना से तंग आकर ईश्वरी बाई कुछ समय पहले अपने मायके भी चली गई थी. लेकिन सामाजिक समझौते के बाद वह वापस अपने ससुराल आ गई थी. हालांकि गंगाराम का व्यवहार नहीं बदला और उसने अपनी पत्नी को प्रताड़ित करना जारी रखा.
लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर ईश्वरी बाई ने खुदकुशी कर ली. मर्ग जांच में आरोपी पति गंगाराम केवट द्वारा अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर खुदकुशी के लिए उकसाने के पुख्ता सबूत पाए गए. जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया.
आरोपी गंगाराम केवट को को गिरफ्तार करअदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस कार्रवाई में सउनि शिव कुमार साहू और आरक्षक यशपाल जांगड़े व हरिशंकर चंद्र ने अहम भूमिका निभाई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB