अनुशासनहीनता के मामलों पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई, शराब पीकर स्कूल आने वाले प्रधान पाठक लबोधर सिंह समेत तीन कर्मचारी सस्पेंड

The Collector took strict action against cases of indiscipline; three employees, including Headmaster Labodhar Singh, who came to school drunk, were suspended.

अनुशासनहीनता के मामलों पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई, शराब पीकर स्कूल आने वाले प्रधान पाठक लबोधर सिंह समेत तीन कर्मचारी सस्पेंड

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्कूल शिक्षा विभाग में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामलों पर सख्त कार्रवाई की गई है. कलेक्टर निलेश क्षीरसागर के निर्देश पर शराब सेवन कर स्कूल आने वाले प्रधान पाठक, लगातार गैरहाजिर रहने वाले शिक्षक और छात्रवृत्ति कार्य में लापरवाही बरतने वाले लिपिक को निलंबित कर दिया गया है. इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोयलीबेड़ा विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय की छात्रवृत्ति शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 लिपिक विजय कुमार बर्मन छात्रवृत्ति पंजीयन कार्य को गंभीरता से नहीं ले रहे थे. छात्रवृत्ति पोर्टल पर लंबित विद्यार्थियों की जानकारी समय पर जिला कार्यालय तक नहीं पहुंच रही थी. इस बारे में उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था. लेकिन उन्होंने समय पर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया. बीईओ के प्रतिवेदन के आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंतागढ़ निर्धारित किया गया है.
इसी तरह विकासखंड कोयलीबेड़ा के प्राथमिक शाला आलदंड में पदस्थ सहायक शिक्षक (एलबी) सुबेसिंह ध्रुव भी लंबे समय से बिना सूचना गैरहाजिर पाए गए. विभागीय जांच में उनके नियमित रुप से स्कूल नहीं आने की पुष्टि हुई. शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होने और विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होने के कारण उन्हें भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय नियत किया गया है.
सबसे गंभीर मामला प्राथमिक शाला राजामुंडा का सामने आया, जहां प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ लबोधर सिंह ठाकुर के खिलाफ शराब सेवन कर स्कूल आने की शिकायत मिली थी. जांच में आरोप सही पाए गए। विद्यार्थियों और ग्रामीणों की शिकायतों के आधार पर की गई जांच में यह पुष्टि होने के बाद उन्हें भी निलंबित कर दिया गया. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय कोयलीबेड़ा तय किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB