चिकित्सा शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, अब 10 परसेंटाइल वाले अभ्यर्थी भी 31 दिसंबर ले सकेंगे बीएससी नर्सिंग में एडमिशन, दो दिन का मौका

The Medical Education Department has taken a major decision; now even candidates with 10 percentile can take admission in B.Sc Nursing on December 31, two days' opportunity.

चिकित्सा शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, अब 10 परसेंटाइल वाले अभ्यर्थी भी 31 दिसंबर ले सकेंगे बीएससी नर्सिंग में एडमिशन, दो दिन का मौका

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है. चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रवेश नियमों में बड़ी शिथिलता देते हुए अब 10 परसेंटाइल या उससे ज्यादा अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को भी प्रवेश के लिए पात्र घोषित कर दिया है. भारतीय उपचर्या परिषद INC नई दिल्ली की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों के संदर्भ में यह फैसला लिया गया है.
दरअसल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए पहले निर्धारित अंक जरुरी थे. लेकिन रिक्त सीटों को भरने के मकसद से परिषद ने पात्रता मानदंडों में छूट देने पर अपनी सहमति जताई है.
शासन द्वारा नियमों में दी गई यह छूट सिर्फ शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रभावी होगी. प्रवेश प्रक्रिया की समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने आदेश जारी किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा में 10 परसेंटाइल या उससे ज्यादा नम्बर हासिल किए हैं. वे खाली सीटों पर एडमीशन ले सकते हैं. एडमिशन की आख़री तारीख 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है.
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रवेश नियम 2019 के प्रावधानों के तहत यह रियायत दी जा रही है. सभी संबंधित नर्सिंग कॉलेजों और संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित आखरी तारीख तक योग्य अभ्यर्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t