प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेंगनी की हालत बदहाल, न ही डॉक्टर और न ही अधिकारियों का ध्यान, ग्रामीणों में गहरी नाराजगी का माहौल, कार्यवाही की मांग
The Primary Health Center, Tengni, is in a bad state, with neither doctors nor officials paying attention. Villagers are deeply unhappy and demand action.
कोरिया : कोरिया जिले के जागरुक नागरिक शिव शंकर सिंह ने गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेंगनी की हालत बदहाल है. यहां न ही कोई डॉक्टर है और ना ही यहां किसी अधिकारियों का ध्यान है. लेडिस डॉक्टर भी नहीं है.जबकि यहां एक स्थाई MBBS डॉक्टर की व्यवस्था होनी चाहिए. लेकिन अगर डॉक्टर की स्थापना होती भी हैं तो वह अपना जुगाड लगाकर कही शहरी क्षेत्रों अपना स्थापना करा लेते हैं और क्षेत्र की जनता परेशान होती हैं. इलाके की जनता में इसे लेकर गहरी नाराजगी है.
पत्रकार प्रवीण दुबे ने कहा कि दोपहर के 12 बजे तक कोई डॉक्टर यहां नहीं आते हैं और मरीज यहां आ के परेशान होते हैं जबकि हफ्ते में दो दिन एनसी डे भी हैं और गर्भवती महिलाएं भी आती और आकर परेशान होती हैं. वहां न तो इस भीषण गर्मी में न ही पानी की व्यवस्था है और न ही कुछ और जबकि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से 8,10 ग्राम पंचायत इस के अंतर्गत आते हैं और यहां व्यवस्था के नाम पे कुछ भी नहीं हैं. मजबूरन में 8,10 ग्राम पंचायत के ग्रामीणयो को पटना या बैकुंठपुर जिला चिकित्सालय में इलाज कराने जाना पड़ता हैं. जिससे आर्थिक और समय दोनों की हानि होती हैं. जिले के अधिकारी जो इस विभाग के हैं उन्हें चाहिए कि इस पर अपना ध्यान दें और थोड़ा फील्ड में भी जाएं और जो भी जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं उनकी वस्तु स्थिति को देखें और सुधार करें. लेकिन जिले के जो जिम्मेदार अधिकारी हैं ओ अपना AC ऑफिस छोड़ कर फील्ड पे निकलते ही नहीं हैं कि जो स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्था फैली हैं उस पर ध्यान दिया जाए और मरीजों को उचित लाभ मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा मिल सके और न हीं इस स्वास्थ्य केंद्र में न ही कोई एम्बुलेंस की व्यवस्था हैं. ग्रामीणों ने इस मामले पर सख्त कार्यवाही की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



