सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने पहुंचे तहसीलदार,दो महिला पंचों के अपहरण की खबर से गांव में माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिसबल तैनात

The Tehsildar arrived to conduct a vote on a no-confidence motion against the Sarpanch. The village was tense due to the news of the kidnapping of two women Panchs, and a heavy police force was deployed.

सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने पहुंचे तहसीलदार,दो महिला पंचों के अपहरण की खबर से गांव में माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिसबल तैनात

कोरबा : कोरबा जिले के करूमहुआ गांव की एक महिला पंच पति और बच्चे के साथ लापता हो गई थी. उसके परिजनों ने वर्तमान सरपंच पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तमाम थानों और पुलिस अधीक्षक तक अपनी फरियाद पहुंचाई थी. लेकिन महिला पंच वापस नहीं लौटी.
बुधवार को ग्राम सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होना था. सुबह ही एक और महिला पंच लापता हो गई. गांव में भयंकर तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची तब ग्रामीण और पंचों ने वास्तविक स्थिति से सबको अवगत कराया। भैस्मा तहसीलदार ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग को निरस्त कर दिया.
वार्ड नंबर 10 के पंच नेमा पैकरा ने बताया कि सरपंच कविता खांडे के ख़िलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ है. 25 तारीख को सभी पांचों के द्वारा मतदान होना था उससे पहले ही एक पंच का सरपंच के द्वारा अपहरण कर ले जाने की शिकायत पुलिस से की गई थी. जहां मतदान दिनांक को लेकर आने की बात पुलिस के द्वारा की गई थी. लेकिन अब तक नहीं आने पर फिर से आपत्ति की गई जहां आज मतदान निरस्त कर दिया गया है.
लापता पंच निर्मला बाई की सास उषा बाई ने बताया कि 16 तारीख से उसकी बहु और बेटा और बच्चे सरपंच कविता और अन्य साथियों के साथ देवी दर्शन के लिए चंद्रपुर जाने के लिए निकले हुए लेकिन अब तक वापस नहीं आए उनके पास मोबाइल भी नहीं. इसकी शिकायत पुलिस से की जाने के बाद लक्षमण खूंटे रजगामार चौकी प्रभारी के द्वारा उन्हें किसी के माध्यम से बात कर आज दिनांक को वापस लाने के बाद कही गई थी. लेकिन वह वापस नहीं आए उनका अपहरण हो गया है.
मतदान करने आए अधिकारी भैसमा तहसीलदार के के लहरे ने बताया कि सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद वह अपने समय पर यहां मतदान करने पहुंचे जहां पंचों के द्वारा एक आवेदन दिया गया कि दो पंचों का अपहरण कर लिया गया. इसकी शिकायत पुलिस से की गई है जहां गांव का माहौल तनावपूर्ण स्थिति है. ऐसी स्थिति में अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही को रद्द कर दिया गया है. आगे के सक्षम अधिकारी के द्वारा तय किया जाएगा इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे जहां किसी तरह की कोई अपनी घटना ना हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB