शहर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग, खाद्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 57 सिलेंडर किया जप्त, मचा हड़कंप

Misuse of domestic gas cylinders in commercial establishments in the city; Food Department takes major action, seizing 57 cylinders, causing panic

शहर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग, खाद्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 57 सिलेंडर किया जप्त, मचा हड़कंप

महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में 8 सितम्बर को सरायपाली और 12 सितम्बर को बसना क्षेत्र के विभिन्न होटल और ढाबों की जांच के दौरान कुल 57 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया.
जांच दल में सहायक खाद्य अधिकारी सरायपाली हरीश सोनेश्वरी, खाद्य निरीक्षक सरायपाली  अविनाश दुबे, खाद्य निरीक्षक बसना श्री हेमंत वर्मा, खाद्य निरीक्षक पिथौरा दिव्यांशु देवांगन और खाद्य निरीक्षक बागबाहरा विवेक कुमार शामिल थे.
सरायपाली में की गई जांच के दौरान पंडित होटल, झिलमिला से 8, मंजीत ढाबा से 12, अमृत होटल से 7 तथा शिवानी स्वीट्स से 7 गैस सिलेंडर जप्त किए गए. इसी तरह बसना क्षेत्र में बिकानेरी स्वीट्स से 5, सत्कार फैमिली रेस्टोरेंट से 4, साहू होटल परसकेल से 5, यादव होटल गढ़फुझर से 5 और लक्ष्मी गौरी भठोरी से 4 गैस सिलेंडर जब्त किए गए. इनमें खाली, आंशिक भरे एवं सील पैक भरे हुए सिलेंडर शामिल हैं.
जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित होटल एवं ढाबा संचालकों द्वारा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियम) आदेश, 2000 का उल्लंघन किया गया है. जिला खाद्य अधिकारी ने आमजन से अपील किया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सिर्फ व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें. होटल एवं ढाबों की नियमित जांच आगे भी जारी रहेगी और भविष्य में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग करते पाए जाने पर संबंधितों के खिलापफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t