भाजपा नेता और पूर्व सांसद प्रतिनिधि दुलीकेशन साहू के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आवेदक ने लगाई इंसाफ की गुहार, दी आत्मदाह की चेतावनी

The applicant pleaded for justice and threatened self-immolation after no action was taken against BJP leader and former MP representative Duliqueshan Sahu.

भाजपा नेता और पूर्व सांसद प्रतिनिधि दुलीकेशन साहू के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आवेदक ने लगाई इंसाफ की गुहार, दी आत्मदाह की चेतावनी

महासमुंद/पिथौरा : भाजपा नेता और पूर्व सांसद प्रतिनिधि दुलीकेशन साहू के खिलाफ लगातार शिकायतें बढ़ती जा रही है. शिकायतों की लम्बी लिस्ट होने के बावजूद जांच ना होने से पीड़ित अब अपने आवेदन में सीधे आत्मदाह करने की बात कर रहे हैं. यह मामला ग्राम पंचायत डोंगरीपाली का है,
इस मामले मे आवेदक मनबोध कोडाकु न्याय के लिए जिंदगी औऱ मौत से लड़ने की तैयारी कर रहा है. मनबोध कोडाकु ने अपने दिए आवेदन पर जातिगत अपमान और धमकी का आरोप लगाया है.
आरोप है कि मनबोध 10 नवंबर 2025 को जब ग्राम डोंगरीपाली के अपने खेत में धान की कटाई कर रहे थे. तब भाजपा नेता दुलिकेशन साहू और उनकी पत्नी किरण साहू वर्त्तमान सरपंच, डोंगरीपाली ने वहां आकर उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी.
इस बात की शिकायत उन्होंने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से की. बावजूद इसके कोई कारवाई नहीं हुई. जबकि एक फर्जी शिकायत पर 11 दिसंबर 2025 को प्रशासन ने उनकी धान की फसल कटवाकर ज़ब्त कर ली.
सोशल मीडिया पर झूठे आरोप लगाने का मामला, शिकायत दर्ज करने की मांग
वहीँ एक अन्य मामले मे ग्राम पंचायत डोंगरीपाली के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के जरिए झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है. पीड़ित मुनुदाऊ सागर ने थाना पिथौरा में आवेदन देकर अपराध दर्ज करने की मांग की है.
मुनुदाऊ सागर ने बताया कि ग्राम पंचायत डोंगरीपाली में पूर्व सरपंच अहिल्या बारिहा के कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपए की आर्थिक अनियमितताओं की शिकायत उन्होंने की थी. 
आरोप है कि अनावेदक दुलीकेशन साहू एवं पूर्व सरपंच अहिल्या बरिहा दोनों मिलकर घोर आर्थिक अनियमितता किए थे. जिसमे जांच में 1.39,26,093 रुपये(एक करोड़ उन्चालीस लाख छ्ब्बीस हजार तिरानबे रुपये) की गड़बड़ी सामने आई है.
शिकायतकर्ता मुनुदाऊ सागर ने आरोप लगाया है कि इसी बात के चलते, तिलमिला कर नाराज होकर दुलीकेशन साहू द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप ग्राम पंचायत डोंगरीपाली में उनके खिलाफ झूठे और भ्रामक आरोप लगाते हुए एक पोस्ट वायरल किया गया.
इस पोस्ट में महुआ शराब निर्माण और गांजा व्यापार जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है.
मुनदाऊ सागर कहा है कि वे एक दलित समुदाय से आते है. और उनका परिवार किसी भी तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त नहीं हैं. उन्होंने इसे व्यक्तिगत द्वेष और बदले की भावना से किया गया कृत्य बताया है.
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए, ताकि उन्हें और उनके परिवार को इंसाफ मिल सके.
वहीँ इस बात लेकर आज सोशल मीडिया में भी यह चर्चा का विषय बना रहा. कहा जा रहा है कि जिसके खिलाफ शिकायत की गई है. वह बहुत बड़ा आदमी है. कुछ नहीं हो सकता. पुलिस प्रशासन भी इसके आगे नतमस्तक है.
भाजपा नेता दुलीकेशन साहू के दवाब में है प्रशासन
पीड़ित मनबोध कोड़ाकू के अनुसार दुलीकेशन साहू भाजपा नेता होकर प्रभावशाली व्यक्ति है. और उसकी पत्नी किरण साहू वर्तमान में ग्राम पंचायत डोंगरीपाली का सरपंच है. आरोप है कि दुलीकेशन साहू का सांसद, मंत्री, विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ घनिष्टता है. जिसके कारण महासमुंद एसपी और कलेक्टर दुलीकेशन साहू के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t