मीडियाकर्मी का मिला शव, फोन नहीं उठाने पर पहुंचे परिजन, क्वार्टर में मिली लाश, इकलौते बेटे की मौत से नगर में शोक का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
The body of a media worker was found; family members arrived after he failed to answer the phone. The body was found in the quarters. The death of the only son has cast a pall of gloom over the city. Police are investigating.
कोरबा : कोरबा के सीएसईबी कॉलोनी में एक आवास से 26 साल के मीडियाकर्मी इमानुएल तांडी का शव बरामद किया गया. खबर मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासियों ने पुलिस को खबर दी कि इमानुएल के आवास में कोई हलचल नहीं हो रही है. इसके बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने कमरे के भीतर से युवक का शव बरामद किया.
बताया जा रहा है कि मृतक के पिता सीएसईबी कर्मी थे. और रिटायरमेंट के बाद वे दूसरे मकान में चले गए थे. इमानुएल तांडी अक्सर इस क्वार्टर में आता-जाता था. और कभी-कभी यहीं रुक जाता था। परिजनों को लगा कि वह क्वार्टर में ही सो रहा होगा. जब कई बार फोन करने पर भी उसने जवाब नहीं दिया. तो परिजन क्वार्टर पहुंचे. दरवाजा न खुलने पर अनहोनी की आशंका हुई. खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला गया. जहां इमानुएल मृत हालत में पाया गया.
घटना की खबर मिलने पर इमानुएल के माता-पिता और बहन मौके पर पहुंचे. इमानुएल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. दो बड़ी बहन है. इन सब का जवाबदारी इसके ऊपर थी. इस घटना की खबर के बाद माता-पिता और उसकी बहन का रो-रो कर बुरा हाल है.
इस खबर के बाद इमानुएल तानडी के स्कूल में पढ़ने वाले दोस्त और मीडिया जगत से लोग पहुचे। जहां सभी एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे कि उसको कितने बार फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठा रहा था. इमानुएल के आकस्मिक निधन पर शहर के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और उनके सहयोगियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. लोगों ने उन्हें एक मृदुभाषी और अपने काम के प्रति समर्पित साथी के रूप में याद किया.
इमानुएल तांडी लंबे समय से स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कैमरामैन के तौर पर कार्यरत था. पिछले कुछ दिनों से उस्की तबियत ठीक नहीं थी. डॉक्टरी जांच में उन्हें शुगर (मधुमेह) की समस्या होने की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद उनका इलाज भी शुरू किया गया था. हालांकि, मौत के पीछे के सटीक वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



