घर में अकेले रह रही 7वीं की छात्रा से रात को घर में घुसकर दुष्कर्म, पड़ोसी ने हाथ-मुंह को कपड़े से बांधकर नाबालिग से किया रेप, आरोपी अरविन्द गिरफ्तार
A 7th-grade student living alone at home was raped by a neighbor who entered her home at night and bound her hands and mouth with a cloth. The accused, Arvind, was arrested.
मुंगेली/जरहागांव : छत्तीसगढ़ में मुंगेली जिला के जरहागांव में एक पड़ोसी युवक ने अकेली घर में रह रही 7वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया, साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने आरोपी अरविन्द को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी द्वारा थाना जरहागांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ रोजगार के लिए कमाने खाने गुुजरात गया था. और उसकी 12 साल की नाबालिग बेटी गांव मे घर पर अकेली रहकर कक्षा 7वीं की पढ़ाई कर रही थी. 9 मार्च 2026 को बालिका ने अपने पिता को फोन कर बताया कि उसकी तबियत ठीक नही है और उसे खतरा महसूस हो रहा है. खबर मिलने पर प्रार्थी 12 मार्च 2026 को गुजरात से वापस पहुंचा, जहां पीड़िता ने बताया कि 28 फ़रवरी 2026 की रात करीबग 10-11 बजे जब वह कमरे से बाथरूम गयी और बाथरूम से वापस अपने कमरे मे आयी तो पड़ोसी अरविन्द सोनवानी पिता धर्मेन्द्र पहले से ही कमरे मे मौजुद था और आरोपी ने उसके हाथ और मुंह को कपड़़े से बांधकर जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर थाना जरहागांव मे अपराध अपराध क्रमांक 40/26 धारा 65,65(1),333,351(3) बीएनएस 4 पाक्सो एक्ट जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. मामला नाबालिग लड़की से संबंधित होने व मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री भोजराम पटेल (भापुसे.) के द्वारा त्वरित प्रकरण मे विधिवत कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये.
जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा और अति. पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी के मार्गदर्शन मे पुलिस विवेचना के दौरान पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया. बयान लेने के बाद दुसरे सबूत इकठ्ठा कर मुखबीर और तकनीकी सहायता से आरोपी अरविन्द सोनवानी पिता धर्मेन्द्र उम्र 20 साल निवासी फरहदा को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर घटना दिनांक को जुर्म करना कबूल करने पर विधिवत 13 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया.
इस पूरी कार्यवाही मे निरी. प्रसाद सिन्हा (प्रभारी सायबर सेल), उपनिरी. सतेन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी थाना जरहागांव), सायबर सेल एवं थाना जरहागांव का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



