महानदी पुल के पास रेत में दफन मिली नाबालिग की लाश, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच, नहीं हो पाई मृतक की पहचान

The body of a minor was found buried in the sand near Mahanadi bridge, sensation spread in the area, police is investigating the case, the deceased could not be identified

महानदी पुल के पास रेत में दफन मिली नाबालिग की लाश, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच, नहीं हो पाई मृतक की पहचान

बलौदाबाजार-भाटापारा : बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लवन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान अभी साफ नहीं हो पाई है. लेकिन कुछ दिन पहले दर्ज की गई गुमशुदगी की रिपोर्ट से मामला जुड़ा हो सकता है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम डोंगरीडीह स्थित महानदी पुल के पास ग्रामीणों को रेत में दफन एक लाश दिखाई दी. उन्होंने फौरन इसकी खबर पुलिस को दी. मौके पर पहुंची लवन थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है.
आशंका है कि यह लाश उसी नाबालिग की हो सकती है. जिसकी कुछ दिन पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह शव उसी नाबालिग का है या कोई और मामला है.
लवन थाना पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर आगे की जांच शुरु कर दी है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके. पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की उम्मीद है. पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और आसपास के इलाकों की छानबीन कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI