आम के पेड़ पर झूलती मिली लापता युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों में शोक की लहर, आत्महत्या य कुछ और?, जांच में जुटी पुलिस
The body of a missing youth was found hanging from a mango tree, causing a sensation in the area, and family members were in mourning. Was it suicide or something else? Police are investigating.
रायगढ़ : रायगढ़ जिला में घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक की लाश आम के पेड़ पर फंदे से झूलती हुई मिली. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक सरोज चक्रवर्ती पिता घूरवा उम्र करीब 27 साल बड़े गुमड़ा खालेपारा का निवासी था. बताया जा रहा है कि वह कल शाम से घर नहीं लौटा था. आज सुबह जब ग्रामीण महुआ बीनने के लिए गांव के अमरैया क्षेत्र में पहुंचे. तब उन्होंने आम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका हुआ शव देखा.
घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई. बताया जा रहा है कि सरोज की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी और उसका एक दो साल का बच्चा भी है.
ग्रामीणों ने तत्काल घटना की खबर घरघोड़ा पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असल वजह का खुलासा होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



