NH-30 पर महिंद्रा बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री जख्मी, मची चीख पुकार, हादसा की वजह बेलगाम रफ्तार
Mahindra bus and truck collide on NH-30, injuring over a dozen passengers, causing widespread outcry, and causing the accident due to excessive speed.
काेंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में 12 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. हादसे की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची. यह हादसा केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड के पास हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक कि महिंद्रा बस सवारियों को लेकर रायपुर से जगदलपुर की तरफ जा रही थी. तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गए और पास के एक ही पेड़ से जा टकराए.
हादसे के बाद बस चालक बुरी तरह से बस के अंदर फंस गया था. जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला का सका. राहगीरों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल रवाना किया गया. हादसे में करीब एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया.
नेशनल हाईवे 30 पर रोजाना सड़क हादसे की खबरें आ रही है. दो दिन पहले ही दो कारों की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हुई थी. सड़क पर हादसों की सबसे बड़ी वजह बेलगाम रफ्तार ही है. लेकिन इस पर रोक नहीं लग पा रही है और रोजाना लोग हादसों में जान गंवा रहे हैनेशनल हाईवे 30 पर रोजाना सड़क हादसे की खबरें आ रही है, दो दिन पहले ही दो कारों की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हुई थी, सड़क पर हादसों का सबसे बड़ा कारण बेलगाम रफ्तार ही है, लेकिन इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है और रोजाना लोग हादसों में जान गंवा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



