सड़क किनारे मिली हाईवा ड्राइवर की लाश, गांव में दहशत का माहौल, लोगों में तरह तरह की चर्चाएं, हत्या या हादसा?, पुलिस हर एंगल से कर रही मामले की जांच

The body of a truck driver was found on the roadside, creating panic in the village, and people discussing various things, whether it was murder or an accident? The police are investigating the case from every angle.

सड़क किनारे मिली हाईवा ड्राइवर की लाश, गांव में दहशत का माहौल, लोगों में तरह तरह की चर्चाएं, हत्या या हादसा?, पुलिस हर एंगल से कर रही मामले की जांच

दुर्ग : दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम देवरझाल में उस समय हड़कंप मच गया. जब सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक असुर मरकाम उम्र 40 साल पेशे से हाईवा चालक था. उसका शव सड़क किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ था. जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी दानेश्वर साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. और  शव को कब्जे में लिया.
परिजनों के मुताबिक असुर मरकाम को शराब पीने की लत थी और वह अक्सर बिना बताए घर से बाहर चला जाता था. इसी वजह से इस बार भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई. क्योंकि वह पहले भी कई बार 2-3 दिनों तक घर से गायब रह चुका था.
फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. मौत की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बाद गांव में डर और दहशत का माहौल है. लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आखिर मौत कैसे हुई. स्थानीय लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t