कार में मिली SDO की लाश, शव मिलने से मचा हड़कंप, मॉर्निंग-वॉक पर निकले लोगों ने देखा, गाड़ी में मिला शराब की बोतल-चखना

The body of an SDO was found in a car, causing a stir. People out for a morning walk noticed a bottle of liquor in the car.

कार में मिली SDO की लाश, शव मिलने से मचा हड़कंप, मॉर्निंग-वॉक पर निकले लोगों ने देखा, गाड़ी में मिला शराब की बोतल-चखना

जगदलपुर : जगदलपुर में बोधघाट थाना क्षेत्र के इंदिरा स्टेडियम के पास एक कार में युवक का शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बालोद जिले के निवासी और छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के नियानार कार्यालय में एसडीओ के पद पर पदस्थ शोभा राम देहारी के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक जगदलपुर के इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक ब्रेज़ा कार में एक युवक का शव बरामद हुआ. सुबह के समय राहगीरों की नजर कार के अंदर अचेत अवस्था में पड़े युवक पर पड़ी। शक होने पर तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी.
बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक को बीती रात करीब 12 बजे तक कार के अंदर शराब पीते हुए देखा गया था. हार्ट अटैक की वजह से मौत होने की संभावना जताई जा रही है. पुलिस ने परिजनों को खबर कर दिया और शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर से शराब की बोतल और चखना भी मिला है. जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि इन्होंने 13 फरवरी की रात कार में बैठकर शराब भी पी थी. हालांकि, शरीर में किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं हैं.
मृतक शोभा राम देहारी, वृन्दावन कॉलोनी के निवासी थे और छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन में एसडीओ के पद पर कार्यरत थे. उनका मूल निवास स्थान बालोद जिला है. घटना की खबर मिलते ही बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कार से बाहर निकाला. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. ताकि मौत के असल वजह का पता चल सके. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना स्थल का निरीक्षण किया गया. और कार की तलाशी भी ली गई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक रात भर कार में क्या कर रहे थे और उनके साथ कोई और था या नहीं. इस घटना ने शहर में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB