आरक्षक से जुड़ा हेरोइन कनेक्शन, ड्रग्स सप्लायर कांस्टेबल से पूछताछ के बाद एक और गिरफ्तार, खरीदार के कब्जे से चिट्टा और जिंदा कारतूस जब्त

A constable has been linked to a heroin connection. Another constable was arrested after questioning the drug supplier. Drugs and live cartridges were seized from the buyer.

आरक्षक से जुड़ा हेरोइन कनेक्शन, ड्रग्स सप्लायर कांस्टेबल से पूछताछ के बाद एक और गिरफ्तार, खरीदार के कब्जे से चिट्टा और जिंदा कारतूस जब्त

रायपुर : सूखे नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा (हेरोइन) मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई टिकरापारा थाना क्षेत्र में की गई.
पुलिस ने 11 फरवरी को प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार आरक्षक हिमांशु बर्मन को रिमांड पर लेकर पूछताछ की. पूछताछ में सामने आया कि उसने 6 ग्राम चिट्टा लक्की सिंह को बेचा था. जानकारी की तस्दीक के बाद पुलिस ने 13 फरवरी को लक्की सिंह उम्र 28 साल को 5.5 ग्राम चिट्टा हेरोइन और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया.
दरअसल पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि नीलकंठेश्वर मंदिर के पीछे मठपारा क्षेत्र में एक युवक वाहन में बैठकर चिट्टा बेचने की फिराक में है. घेराबंदी कर पकड़े गए व्यक्ति की पहचान आरक्षक हिमांशु बर्मन के रूप में हुई थी. जिसके पास से 1 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था.
थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 119/26 धारा 21 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई. रिमांड के दौरान मिले सुराग के आधार पर लक्की सिंह को दबोचा गया. पूछताछ में उसने 6 ग्राम चिट्टा खरीदने, आधा ग्राम सेवन करने और शेष 5.5 ग्राम अपने पास रखने की बात कबूली. तलाशी में एक जिंदा कारतूस भी मिला. इस मामले में अब धारा 21बी, 29 NDPS एक्ट और 25 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई हैं. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
आरोपी
लक्की सिंह पिता स्व0 प्रीतम सिंह उम्र 28 साल पता- कुकरी पारा सुभाष नगर थाना पुरानी बस्ती रायपुर हाल पता रूद्र विहार अमलेश्वर दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB