पापी पिता की दरिंदगी, सौतेले बाप ने मारपीट कर किया नौ साल की बेटी से दुष्कर्म, आरोपी ने की दो शादी, दोनों पत्नी छोड़कर भागी
The brutality of a sinful father, stepfather raped his nine-year-old daughter after beating her, the accused married twice, both the wives left her and ran away
कोरबा : दीपका थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने अपनी नौ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करता था. पड़ोसियों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला दीपका थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अखिलेश कुजूर उम्र 38 साल उर्फ बच्चन पांडेय की हरकतों की वजह से उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई. इसके बाद अखिलेश एक शादीशुदा महिला से शादी कर ली. महिला की पहले से ही एक बेटी है. अखिलेश उन दोनों के साथ रहने लगा. लेकिन कुछ समय बाद वह महिला भी उसे छोड़कर चली गई. अब अखिलेश और उसकी सौतेली बेटी दोनों एक साथ रहते थे. और घर का काम करती थी.
बेटी को लेकर अखिलेश की नियत सही नहीं थी. वह रोज उसके साथ मारपीट करता और गाली देता था. इतना ही नहीं अखिलेश ने उसके साथ दुष्कर्म करता था. पड़ोसियों के इसकी जानकारी हुई तो बात पुलिस तक पहुंची.
सहायक उपनिरीक्षक जीतेश सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी को बुधवार की शाम को गिरफ्तार किया गया है. दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि आरोपी के द्वारा किए गए कृत्य को लेकर आसपास के इलाके में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि महिला अपराधों के मामले में नियम कानून कठोर किए गए हैं. और इनमें आरोपियों को दंडित किया जा रहा है. इसके बावजूद घटनाओं का होना चिंताजनक है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



