बूढ़ा महादेव मंदिर में पूजा के दौरान महिला श्रद्धालु के पर्स से 8,000 रुपये की चोरी, CCTV में कैद हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

During worship at Budha Mahadev temple, Rs 8,000 was stolen from the purse of a female devotee, the incident was captured on CCTV, police started investigation

बूढ़ा महादेव मंदिर में पूजा के दौरान महिला श्रद्धालु के पर्स से 8,000 रुपये की चोरी, CCTV में कैद हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर/रतनपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित प्रसिद्ध बूढ़ा महादेव मंदिर में पूजा करने आई एक महिला के पर्स से 8,000 रुपये की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के पोड़ीबहार निवासी रेखा सिंह अपने परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं. पूजा के दौरान उन्होंने अपना पर्स गर्भगृह के किनारे रख दिया और भक्ति में लीन हो गईं. इसी बीच, एक अन्य महिला ने पूजा करने का नाटक करते हुए रेखा के पर्स से 8,000 रुपये निकाल लिए और आराम से वहां से निकल गई.
पूजा खत्म होने के बाद जब रेखा सिंह दान देने के लिए अपने पर्स में रुपये देखने लगीं. तो उन्हें चोरी का पता चला. इसके बाद उन्होंने अपने पति के साथ रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. मौके पर पहुंची रतनपुर पुलिस ने मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरों की जांच की. जिसमें एक संदिग्ध महिला को चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए देखा गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान शुरु कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है.
मंदिर प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पूजा के दौरान अपने सामान की सावधानीपूर्वक निगरानी रखें. धार्मिक स्थलों पर बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. रतनपुर पुलिस अब संदिग्ध महिला की तलाश में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB