रायपुर में दर्दनाक हादसा : कपड़े निकालने बालकनी में गई महिला, लोहे के तार पर कपड़े सुखाने के दौरान मां को लगा करंट, बचाने पहुंचे बेटे की भी मौत

Tragic accident in Raipur: Woman suffers fatal electric shock from an iron clothesline while retrieving clothes from the balcony; son also dies while attempting to save her.

रायपुर में दर्दनाक हादसा : कपड़े निकालने बालकनी में गई महिला, लोहे के तार पर कपड़े सुखाने के दौरान मां को लगा करंट, बचाने पहुंचे बेटे की भी मौत

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है. टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला सूखने के लिए टंगे कपड़े निकालने गई थी. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई. अपनी मां को करंट से चिपका देख उसे बचाने के लिए पहुंचा 23 साल का बेटा भी करंट की चपेट में आ गया. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक कल्याणी बाई यादव उम्र 54 साल अपने बेटे मधुसूदन यादव उम्र 23 साल के साथ बेटी से मिलने छत्तीसगढ़ नगर आई थी. मृतका मूल रूप से धरसींवा के कूंरा गांव की रहने वाली थी. जहां उनका परिवार कृषि कार्य करता है.
बेटी से मिलने आई थी महिला
महिला की बेटी छत्तीसगढ़ नगर में किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है. महिला अपनी बेटी से मिलने के लिए यहां आई हुई थी. शुक्रवार दोपहर वह कपड़े निकालने के लिए बालकनी में गई थी. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई. मां को करंट से चिपका देख उनका बेटा उन्हें बचाने के लिए पहुंचा. लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
कूलर से फैला करंट
कपड़े सुखाने के लिए विंडो कूलर और बालकनी की रेलिंग के बीच जीआई पाइप बांधा गया था. बताया जा रहा है कि कूलर में करंट आने की वजह से वह बालकनी और जीआई पाइप तक फैल गया. कपड़े निकालने के दौरान महिला जीआई पाइप के संपर्क में आई और करंट की चपेट में आ गई. मां को बचाने पहुंचे बेटे की भी करंट लगने से मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है.
मृतक मधुसूदन यादव प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. वहीं, एक बहन घर में रहकर पढ़ाई कर रही है. जबकि दूसरी बहन बाहर रहकर नर्सिंग की तैयारी कर रही है. एक ही परिवार के दो सदस्यों की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, मोहल्ले में भी मातम पसरा हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?